UP Weather : उत्तर प्रदेश में फिर शुरू होगा बारिश का दौर, IMD की तरफ से जारी हुआ अलर्ट

UP Weather Update : देश के कई राज्यों में अब मौसम करवट लेता हुआ नजर आ रहा है। मार्च महीने की शुरुआत से ही देश के ज्यादातर राज्यों में गर्मी ने दस्तक दे दी लेकिन बीते दो-तीन दिन से दोबारा फिर मौसम बदल गया है। मौसम विभाग की तरफ से भी उत्तर प्रदेश में बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं यूपी में कब से शुरू होगा बारिश का दौर।
 

HR Breaking News : (Weather Update) मार्च महीना आधा जा चुका है और अब एक बार फिर देश के ज्यादातर इलाकों में मौसम बदलता हुआ नजर आ रहा है। बीते दो-तीन दिनों से देश के ज्यादातर इलाकों में बारिश की बूंदे देखने को मिली है। लेकिन अब दोबारा से गर्मी बढ़ने लगी है। उत्तर प्रदेश के मौसम (weather of uttar pradesh) की बात की जाए तो वहां भी बीते दिनों हुई बरसात की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन अब फिर दोबारा तेज धूप निकलने लगी है। मौसम विभाग की तरफ से उत्तर प्रदेश के मौसम (UP Weather Update) को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया गया है तथा बताया गया है कि यहां जल्द ही बरसात का एक नया दौर शुरू होने वाला है। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश में किस तारीख से शुरू होगी बारिश।

 

आज और कल का मौसम


मौसम विभाग (IMD Latest Updates) की तरफ से बताया गया है कि हरियाणा तथा उत्तरी पंजाब के आसपास बने मौसमी सिस्टम की वजह से पिछले दो दिनों में तराई और मध्य उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बरसात का दौर देखने को मिला, लेकिन अब दोबारा से धूप निकलने लगी है। आज और कल उत्तर प्रदेश के तापमान में 2 से 4% डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
 

इस दिन से शुरू होगा बारिश का दौर


बढ़ रहे इस तापमान के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (Latest Weather Updates) होने वाला है, जिसका असर सबसे पहले पश्चिमी यूपी में दिखेगा और 22 मार्च तक यह पूरे राज्य में फैल जाएगा। मौसम विभाग की तरफ से जानकारी शेयर करते हुए बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ के इस असर की वजह से प्रदेश की ज्यादातर इलाकों में बरसात का दौर देखने को मिलेगा। बरसात की वजह से लोगों को गर्मी से भी छुटकारा मिलेगा। आईएमडी (IMD Weather Updates) की तरफ से बताया गया है कि 19 से 22 मार्च के बीच प्रदेश में होने वाली बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट आ सकती है।


इन जगहों पर होगी बारिश


मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि आने वाले दिनों में मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, हाथरस और कासगंज जैसे जिलों में बरसात होने की पूरी संभावना (Rain Alert) है।