Gold Or Silver Price : आज फिर बदले सोने और चांदी के भाव, जानिए ताजा रेट
HR Breaking News : (Gold Or Silver MCX Price) पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव का दौर चला हुआ है। आए दिन सोने और चांदी के भाव बदलते रहते हैं। बीते कल भी सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। आज 17 मार्च के दिन भी सोने और चांदी की नई कीमत (New price of gold and silver) जारी हुई है। आइए जानते हैं आज एमसीएक्स यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी के ताजा भाव क्या चल रहे हैं।
सोने और चांदी के भाव इन दिनों अपने हाई लेवल (price of gold and silver) से काफी ज्यादा नीचे चल रहे हैं, लेकिन अभी भी खरीददारों और निवेशकों के बीच सोने और चांदी की कीमतों को लेकर काफी ज्यादा डर फैला हुआ है क्योंकि पिछले दिनों सोने और चांदी की कीमतों ने काफी बड़े-बड़े झटके दिए हैं।
एमसीएक्स पर सोने और चांदी के ताजा भाव
MCX पर आज सोने की कीमतों में मार्केट (Gold and Silver Prices on MCX) खुलने के बाद 1,57,580 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को भी छुआ है लेकिन अब हल्की गिरावट के बाद सोने के भाव 1,56,360 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ चुके हैं।
वहीं चांदी के भाव की बात की जाए तो आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Latest Rates) पर चांदी के भाव ने आज 2,62,899 रुपए प्रति किलोग्राम के आंकड़े को छुआ है जिसके बाद कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली और फिलहाल खबर लिखते वक्त चांदी के भाव 2,58,395 रुपए प्रति किलोग्राम चल रहे हैं।
एक्सपर्ट्स का क्या कहना?
एक्सपर्ट्स की तरफ से भी सोने और चांदी की कीमतों (Gold and silver prices) को लेकर तरह-तरह की भविष्यवाणी की जा रही है। उनका कहना है कि निवेशकों की बढ़ती मांग और दुनिया में चल रहे हालात का इनकी कीमतों पर असर पड़ता है।
ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच चल रहे तनाव से पूरी दुनिया में चिंता बढ़ रही है। आमतौर पर ऐसे समय में लोग सुरक्षित निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदते हैं, जिससे इनके दाम बढ़ जाते हैं। लेकिन इस बार उल्टा हो रहा है—इतना तनाव होने के बावजूद सोने और चांदी के दाम (Gold Silver Rate) बढ़ने की बजाय कम हो रहे हैं।
