UP Weather : यूपी में पड़ेगी गलन भरी ठंड, मौसम विभाग ने दी जानकारी

UP Ka Mausam : यूपी में ठंड एक बार फिर तेज होने लगी है। अब प्रदेश में सुबह-शाम कोहरा देखने को मिल रहा है, जिससे विजिबलिटी बेहद कम हो गई है। अब हाल ही में यूपी के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में आने वाले दिनों में गलन भरी ठंड देखने को मिलने वाली है। आइए खबर में जानते हैं यूपी के मौसम (UP Weather Forecast) से जुड़े अपडेट के बारे में।

 

HR Breaking News (UP Weather) यूपी में अब सर्दी ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है और सुबह-शाम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। प्रदेश (UP Ka Mausam) में कई जिलों में घना कोहरा छाने से लोगों के जीवन पर असर पड़ रहा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि प्रदेश में आने वाले दिनों में शीतलहर और कोहरे के आसार बढ़ने की संभावना है।

 

 

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी


मौसम विभाग का कहना है कि यूपी (UP Weather Forecast) में ठंड को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि प्रदेश में सुबह कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 8 और 9 दिसंबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है।वहीं, 10 दिसंबर को भी मौसम ऐसा ही बने रहने के आसार हैं। इस दौरान सुबह-शाम कहीं-कहीं कोहरा छाया रह सकता है।


वैसे तो इस समय में यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान (Minimum temperature in Lucknow) तकरबीन 10°C और अधिकतम करीब 24°C रह सकता है। राजधानी के पास मौजुद सीतापुर, कानपुर, अमेठी, उन्नाव और रायबरेली में भी तापमान ऐसा ही रह सकता है। 


 

किन जिलों में कितना रहा तापमान 
 

यूपी में न्यूनतम पारा (UP Ka Temprature) लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी के कानपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है, जो लगभग 5.7°C रहा। वहीं, दूसरी ओर बरेली में  न्यूनतम तापमान (Minimum temperature in Bareilly) 6.9°C रिकॉर्ड किया गया है। अयोध्या में 7°C न्यूनतम तापमान , अलीगढ़ में 7.6°C न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है और मुजफ्फरनगर में 8.1°C न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। 

अगले एक सप्ताह तक कैसा रहेगा तापमान
 

जानकारी के लिए बता दें कि हिमालय के नजदीकी मैदानी इलाकों में लगातार तापमान  (UP Ka Temprature) में गिरावट दर्ज की जा रही है। हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। यूपी में भी शीतलहर का असर अब बढ़ने लगा हैं। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि अगले एक सप्ताह की शुरुआत से शीतलहर का असर पहले से कहीं ज्यादा बढ़ सकता है।

इन जिलों में बढ़ेगा शीतलहर का असर 
 

इस समय में यूपी (UP Weather Today) के कई जिलों में न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस के पास आ गया है। इस दौरान सुबह के समय में घना कोहरा छाया रह सकता है। इस तेज ठंड के समय में लोग पहले से ज्यादा कंपकंपी महसूस कर रहे हैं, जिससे कई शहरों में विजिबलिटी बेहद कम हो गई है। वहीं, पड़ोसी राज्य में भी एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कई हिस्सों में दिखने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में बिहार के कई जिलों में शीतलहर का असर बढ़ सकता है और कोहरा भी घना होने की आसान है। इससे और कड़ाके की सर्दी का प्रभाव और अधिक महसूस किया जाएगा।