UP Weather : उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ होगी बारिश, IMD ने किया अलर्ट जारी 

Uttar Pradesh : यूपी में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। जहां यहां बीते दिनों से गर्मी महसूस की जा रही है। वहीं, अब यहां पर बारिश के साथ तेज हवाओं को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों मे प्रदेश में मौसम बिगड़ने की संभावना है। खबर में जानिए यूपी (UP Weather Updates) के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-
 

HR Breaking News - (Uttar Pradesh)। जैसे-जैसे होली का त्योहार करीब आ रहा है। वैसे-वैसे तापमान (Uttar Pradesh Temprature) में हल्का उतार-चढ़ाव बना हुआ है। जहां दिन में गर्मी महसूस की जा रही है। वहीं, शाम होते-होते हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। आइए खबर में जानते हैं कि यूपी का मौसम कैसा बना रहने वाला है। 

इन जिलों में बढ़ेगा तापमान


आईएमडी के मुताबिक आज 2 मार्च से प्रदेश  (Uttar Pradesh Weather Forecast) के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि कई जिलों में तापमान में बढ़ौतरी हो सकती है। इन जिलों में आगरा, मथुरा, अलीगढ़, अमेठी, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, इटावा, फैजाबाद, हमीरपुर, मैनपुरी, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद और सीतापुर समेत कई जिलों का नाम शामिल है। यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। 


लखनऊ के मौसम का हाल 


राजधानी लखनऊ (lucknow Weather Forecast) में बीते दिनों न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान दिन में हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है और रात में मौसम सुहावना बना हुआ है। इन दिनों शहर में हवा की गति 13.7 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई है।


पूर्वांचल और वाराणसी का मौसम


पूर्वांचल के साथ ही वाराणसी में भी न्यूनतम तापमान (Minimum temperature in Varanasi) 15 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है और लगातार बढ़ौतरी रिकॉर्ड की जा रही है। बीते दिनों यहां का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा है। इस दौरान आर्द्रता का स्तर (humidity level) 41 से 69 प्रतिशत के बीच रहा है। नमी में कमी के चलते बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश के आसार कम है। मौसम विभाग का कहना है कि होली तक यानी 4 मार्च तक तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।


आगरा में बढ़ रहा गर्मी का सितम 


आगरा (Agra Ka Mausam) की बात करें तो आगरा में बीते दिनों का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है और अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड  किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में यहां का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

होली तक कैसा रहेगा मौसम 


मौसम विभाग का कहना है कि  यूपी में हल्की बारिश (rain in UP) के साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं। हालांकि बारिश की तीव्रता कम रह सकती है, लेकिन तेज हवाओं के चलते दिनचर्या प्रभावित हो सकती हैं। सब मिलाकर प्रदेश में 2 मार्च से मौसम (UP Ka Mausam)  ठीक-ठाक रहने वाला है। जहां एक ओर कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, वहीं कई जिलों में तापमान बढ़ने से गर्मी महसूस की जाने वाली है।