{"vars":{"id": "93802:4123"}}

17 October 2026 tak UP ka Mausam : यूपी के 15 से ज्यादा जिलों में आंधी, भारी और ओलावृष्टि का अलर्ट

17 October 2026 tak UP ka Mausam : उत्तर प्रदेश में पिछले काफी दिनों से रुक-रुक कर भरी बरसात हो रही है जिसकी वजह से कई इलाकों में जल भराव हो गया है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार यूपी में बारिश का सिलसिला अगले काफी दिनों तक जारी रहने वाला है। आईएमडी ने यूपी में 17 अक्टूबर तक अलग-अलग हिस्सों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि का लत जारी किया है। चलिए जानते हैं -

 

HR Breaking News - उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में एक बार फिर से बारिश शुरू हो गई है। भारतीय मौसम विभाग ने यूपी में आंधी-तूफान के साथ अति भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। बारिश का दौरा 17 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की तो कई जगहों पर अति भारी बरसात होने की संभावना है।


15 और 16 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम - (Rain Alert)


मौसम विभाग (Weather Update) के ताजा अपडेट के अनुसार 15 और 16 अक्टूबर को सुबह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब रहेगा। आसमान में काले बादल नजर आएंगे और गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। 

मौसम विभाग (UP Rain Alert) ने इस दौरान सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर और आसपास के इलाकों में ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। वहीं गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुधनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस ,आगरा और अमरोहा में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। इसके साथ ही आकाशीय बिजली कड़कने और जोरदार बारिश होने का भी अनुमान है।


तेज आंधी चलने का अलर्ट - 


16 और 17 अक्टूबर (kal ka mausam) को पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान मेरठ सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, बांदा, रामपुर और संभाल समेत कई जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं पूर्व उत्तर प्रदेश में इस बीच मौसम शुष्क रहेगा।


फसलों को सकता है नुकसान - 


मौसम विभाग (Mausam Update) ने यूपी में अति भारी बारिश और ओलावृष्टि के चलते लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। इस समय खरीफ की सभी फैसले पक चुकी है और कटाई का काम चल रहा है और अचानक मौसम में बदलाव आने से फसलों को नुकसान हो सकता है। इसके लिए किसानों को कटी हुई उपज सुरक्षित स्थान पर रखना की सलाह दी गई है।