hrbreakingnews.com

Gold Silver Price : दिवाली 2026 तक इतने होंगे सोने चांदी के भाव, जानिए एक्सपर्ट्स की राय

Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमत में पिछले एक-दो साल में काफी बड़े-बड़े उतार चढ़ाव देखने को मिले हैं जिसकी वजह से हर किसी की नजर सोने चांदी की कीमत पर अटकी हुई है और ऐसे हालात देखकर सोने चांदी के भविष्य को लेकर भी अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल हो गया है। एक्सपर्ट्स की तरफ से सोने और चांदी की कीमतों को लेकर नई भविष्यवाणी जारी कर दी गई है। चलिए जान लेते हैं दीपावली 2026 तक सोने और चांदी के भाव को लेकर एक्सपर्ट्स का क्या कहना है। 
 
Gold Silver Price : दिवाली 2026 तक इतने होंगे सोने चांदी के भाव, जानिए एक्सपर्ट्स की राय

HR Breaking News (Gold Silver Price) भारत देश में इस समय त्योहारों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे मौके पर सोने तथा चांदी की डिमांड बढ़ जाती है क्योंकि भारत देश में त्योहारों पर सोने और चांदी के जेवरात खरीदना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। पिछले 20-25 दिन के हालात (latest gold updates) को देखा जाए तो सोने और चांदी की कीमत में गिरावट (silver price down) चल रही है, लेकिन फिलहाल लोगों के मन में यह सवाल चल रहा है कि दीपावली 2026 पर सोने चांदी की ताजा कीमत क्या रहने वाली है। चलिए जान लेते हैं एक्सपर्ट्स की तरफ से सोने चांदी की कीमतों को लेकर क्या भविष्यवाणी जारी की गई है। 


आज सोने और चांदी के ताजा भाव (Latest gold silver price)


भारतीय सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने के भाव 148570 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं और 22 कैरेट सोने के भाव 136189 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे हैं तथा 18 कैरेट सोने की कीमत 111428 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज चांदी 219240 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। चलिए जान लेते हैं इस बार दीपावली के त्योहार पर सोने और चांदी की कीमत कहां तक पहुंच सकती हैं। 


एक्सपर्ट्स का क्या है कहना? (gold silver experts)


पिछले दो ढाई साल में सोने और चांदी की कीमतों (Gold and silver prices) ने काफी बड़ी-बड़ी ऊंचाइयों को छुआ है। साल 2026 में सोने चांदी की कीमत में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है और इस साल में सोने की कीमत में अब तक ₹15000 की बढ़ोतरी (gold rate hike) देखी गई है और चांदी में करीब ₹10000 की गिरावट (silver rate down) नजर आई है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का भाव 1.33 लाख रूपये था और आज 13 सितंबर को सोने की ताजा कीमत 1.48 लाख रुपए है। 


कमोडिटी एक्सपर्ट्स अजय केडिया (Commodity expert Ajay Kedia) के अनुसार भारत और चीन में इन दिनों फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है और ऐसे मौके पर सोने चांदी की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ जाती है। चीन के अलावा दुनिया के दूसरे देश की सेंट्रल बैंक भी सोने की खरीदारी कर रहे हैं। अजय केडिया के अनुसार इन सब कर्म की वजह से दीपावली तक सोने के भाव 1.5 लाख रुपए और चांदी के भाव 2.40 लाख रुपए तक जा सकते हैं।