9 October 2026 tak UP ka Mausam : उत्तर प्रदेश पर अगले 48 घंटे भारी, आंधी तूफान के साथ होगी भारी बारिश
9 October 2026 tak UP ka Mausam : उत्तर प्रदेश और बिहार में काफी दिनों से मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। दोनों राज्यों में गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने से जलभराव हो गया है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से यूपी में अगले 48 घंटे में आंधी तूफान के साथ व्यापक बारिश होने की चेतावनी जारी की है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं 9 अक्टूबर 2026 तक मौसम कैसा रहेगा।
HR Breaking News - उत्तर भारत के राज्यों में मौसम कवरट बदल रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के लोगों को अगले कई दिनों तक बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले 48 घंटे में मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD wether) के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने 6 अक्टूबर को पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि प्रदेश के कई हिस्सों में आने वाले कुछ दिनों तक गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
IMD ने पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP Weather) के कई जिलों में 6 से 9 अक्टूबर के बीच कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
6 अक्टूबर 2026 को इन जिलों में होगी बारिश - (aaj ka mausam)
मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर (6 October ka Mausam) को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़ और बलिया में जमकर बादल बरसेंगे। वाराणसी, बांदा, प्रयागराज समेत कई जिलों में तेज हवाओं और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मेरठ, गाजियाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली समेत कई इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
यूपी पर अगले 48 घंटे भारी -
मौसम विभाग (kal ka mausam) के अनुसार 7 और 8 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश में मौसम बदलता रहेगा। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की बरसा होगी। इस दौरान कई जिलों में 40 से 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। गाजीपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, मऊ, बलिया, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, गोरखपुर, लखनऊ और बरेली समेत कई इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी। वहीं 9 अक्टूबर से मौसम में धीरे-धीरे सुधार होगा। इस दिन कहीं-कहीं हल्की बारिश या बौछारें हो सकती है, जबकि 10 अक्टूबर (10 October ka mausam) को पश्चिमी यूपी में मौसम के शुष्क रहेगा और पूर्वी हिस्से में कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने सावधान रहने की दी सलाह -
IMD ने तेज हवाओं के साथ बहुत तेज बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। निचले इलाकों में भारी बारिश से अंडरपास में पानी भर सकता है, जबकि नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में कच्चे मकानों को नुकसान हो सकता है और सड़कों पर फिसलन के साथ कम दृश्यता से यातायात प्रभावित हो सकता है। खराब मौसम के चलते सावधान रहें।