{"vars":{"id": "93802:4123"}}

UP Weather Update : यूपी में मॉनसून की धमाकेदाम वापसी, IMD ने इन जिलों में जमकर होगी बारिश

UP Weather Update : यूपी में मौसम में खूब परिवर्तन देखने को मिल रहा है। बीते कई दिनों की गर्मी के बाद एक बार फिर बादलों की आवाजाही के चलते मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभागर का कहना है कि अभी यूपी (UP Ka Mausam) में मानसून की एक बार फिर धमाकेदाम वापसी होने वाली है। इसके लिए प्रदेश के कई जिलो में आईएमडी ने अलर्ट जारी कर दिया है।

 

HR Breaking News - (UP Weather)। वैसे तो इस समय में यूपी में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। इस उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को एक बार फिर से बारिश का इंतजार बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 30 सितंबर से मॉनसून (UP Monsoon Updates) एक बार फिर से दस्तक दे रहा है। इस झमाझम बारिश को लेकर आईएमडी ने कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है।

प्रदेश में कब एक्टिव होगा मानसून

मौसम विभाग (IMD Rain Alert IN Up) का कहना है कि आज 30 सितंबर से प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर से दस्तक देने वाला है। ऐसे में संभावना जताई गई है कि आने वालें दिनों में प्रदेश में मौसम सुहावना हो जाएगा। मौसम विभागर का कहना है कि यूपी में 30 सितंबर को कुछ जगहों पर हल्की और तेज बारिश को लेकर संभावना जताई गई हैं। हालांकि अक्टूबर के पहले हफ्ते से मॉनसून के एक्टिव होने के आसार है जो कि अगले 3 दिनों तक बना रहेगा।

अगले 5 दिनो तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक राजधानी लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश (uP rain Alert) दर्ज की जा सकती है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बने दबाव का प्रभाव प्रदेश के कई हिस्सों पर रहने वाला है, जिससे गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। इस वजह से अक्तूबर के महीने की शुरूआत बारिश के साथ होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघा

मौसम विभाग का कहना है कि यूपी (UP Weather Forecast) के कई हिस्सों में जमकर बारिश देखने को मिल सकती है। इन जिलों में यूपी के मथुरा, हापुड़, अलीगढ़, एटा,प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, मैनपुरी, फिरोजाबाद, झांसी, प्रतापगढ़, कानपुर, कन्नौज, हरदोई, उन्नाव, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी,सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बलरामपुर, सीतापुर, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, अयोध्या, मऊ, और बहराइच का नाम शामिल है, जहां हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही इन जिलों में तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। इन जिलों में वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट (IMD Weather Forecast) भी जारी किया है।