UP Weather : बस कुछ ही देर में बदल जाएगा यूपी का मौसम, IMD ने 33 से अधिक जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट
Weather Update : यूपी में पिछले काफी समय से मौसम का हाल बदलता नजर आ रहा है। अब यहां पर कुछ ही देश में फिर से मौसम का हाल बदल जाएगा। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि यूपी (UP Ka Mausam) के 33 से ज्यादा जिलों में बारिश होने की संभावना है।
HR Breaking News - (Mausam update)। पिछले काफी समय से यूपी के मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। अब यहां पर एक बार फिर से उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि यहां पर आने वाली कुछ ही घंटे में झमाझम बारिश होने की उम्मीद है। यह बारिश यूपी के 30 ज्यादा जिलों में होगी। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आपके जिले में मौसम कैसा रहेगा।
इस दिन होगी जोरदार बारिश
मौसम विभाग (IMD Weather) ने 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। आने वाले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश होने की संभावना है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आएगी। मौसम में यह बदलाव किसनो की धान की खेती के लिए लाभ पहुंचाने वाला होगा।
धूप से मिलेगी लोगों को राहत
पिछले काफी समय से तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। मौसम विभाग (aaj ka mausam) के मुताबिक 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक यूपी (Up weather Update) के मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, बिजनौर सहित 33 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि 4 अक्टूबर तक मौसम फिर से साफ हो जाएगा। फिलहाल बारिश की वजह से धान की खेती को काफी ज्यादा लाभ होने की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी में बना दबाव
बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव की वजह से क्षेत्र की तीव्रता में सोमवार को बढ़ोतरी देखी गई है। इसका प्रभाव प्रदेश के दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों में देखा जा रहा है। खास तौर पर बुंदेलखंड लखनऊ (Lucknow Mausam Today) और अवध के कुछ हिस्सों में छुटपुट बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का मानना है कि यह बारिश किसानों को और आम आदमियों को दोनों को ही राहत देने वाली है।
