UP ka Mausam : उत्तर प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, जान लें 17 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम
UP ka Mausam : उत्तर प्रदेश में पिछले काफी दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रुक-रुक कर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मूसलधार बरसात हो रही है। अब एक बार फिर से यूपी के मौसम में करवट बदली है। मौसम विभाग (barish alert) ने उत्तर प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में आज 16 अक्टूबर को तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं कल मौसम कैसा रहेगा।
HR Breaking News - उत्तर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। मानसून (monsoon) की विदाई के साथ ही ठंड में दस्तक दे दी है। सुबह और शाम ठंड का एहसास हो रहा है और पिछले दिनों से जारी बरसात की वजह से अचानक तापमान में भारी गिरावट आई है। उत्तर प्रदेश में अब एक बार फिर बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग (aaj ka mausam) ने 16 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के कई जिलों में तेज तूफानी हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।
बिजली, आंधी और बारिश का अलर्ट -
आगरा (Agra ka Mausam), मथुरा और आसपास के इलाकों में मौसम विभाग ने बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं नोएडा से मेरठ और बरेली से झांसी तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
17 अक्टूबर 2026 को कैसा रहेगा मौसम -
भारतीय मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। आगरा और मथुरा समेत पश्चिमी में यूपी (UP me Barish) के कुछ जिलों में मेघ गर्जन बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ बरसात होने का अनुमान है। खराब मौसम के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
यूपी के इन जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी -
आईएमडी (IMD Weather) ने आज शुक्रवार 16 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन समेत इन सभी जिलों में येलो अलर्ट किया है। इन जिलों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना -
नोएडा (Noida Mausam), गाजियाबाद से मेरठ तक गरज- चमक के साथ हल्की बरसात होने की संभावना है। बागपत, मेरठ, मुज़फ़्फ़रनगर, शामली, सहारनपुर बिजनौर, अमरोहा, हापुड़, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, बांदा, संबल, कासगंज, कन्नौज, कानपुर, झांसी, ललितपुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि इन सभी जिलों में अलग से अति भारी बारिश को लेकर कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम -
पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें 16 अक्टूबर (16 October 2026 ka mausam) को तेज बरसात को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। बलिया, गोरखपुर, वाराणसी और आसपास के जिलों में हल्की बरसात देखने को मिल सकती है। इसके अलावा अन्य जिला मेल के बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बरसात हो सकती है।