hrbreakingnews.com

मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच, हरियाणा, पंजाब, यूपी के किसानों पर बेमौसम बारिश की मार, अगले 24 घंटे में इन जिलों के लिए अलर्ट

weather updates : पिछले काफी समय से देश के ज्यादातर इलाकों में मौसम खुल गया था लेकिन आज सुबह हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम के हालात काफी ज्यादा खराब देखे गए। आईएमडी की तरफ से 15 अक्टूबर के मौसम को लेकर तीन-चार दिन पहले भविष्यवाणी जारी कर दी गई थी जो कि आज सच निकल गई है। अब मौसम विभाग की तरफ से अगले 24 घंटे के मौसम को लेकर भी नया अलर्ट जारी कर दिया गया है। चलिए जान लेते हैं कब कहां कितनी होगी बरसात। 
 
मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच, हरियाणा, पंजाब, यूपी के किसानों पर बेमौसम बारिश की मार, अगले 24 घंटे में इन जिलों के लिए अलर्ट

HR Breaking News (weather updates) मैदानी इलाकों में पिछले एक सप्ताह से मौसम काफी ज्यादा साफ चल रहा था लेकिन आज सुबह और उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तेज आंधी के साथ बरसात देखने को मिली जिसकी वजह से किसानों की फसलों को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। मौसम विभाग की तरफ से 15 अक्टूबर को बरसात की संभावना 3 दिन पहले ही बता दी गई थी जो कि आज सच (IMD Weather Alert) हो गई है। इन दिनों ज्यादातर इलाकों में फसलों की कटाई चल रही है और इस समय बरसात का होना किसानों के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। आज सुबह 6:00 से लेकर 10:00 तक हरियाणा पंजाब और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में काफी तेज रफ्तार की आंधी के साथ व्यापक बरसात देखने को मिली। 


कई जगह से खबरें सामने आ रही है कि मंडियों में पड़ी धान की फसल (anaj mandi news) भी बरसात की वजह से खराब हो गई है और बेमौसम हो रही यह बरसात किसानों के लिए नुकसान का सौदा साबित हो रही है। अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से अगले 24 घंटे के मौसम को लेकर नया अलर्ट (weather alert) जारी कर दिया गया है। चलिए जान लेते हैं अगले 24 घंटे कहां-कहां कितनी होगी बरसात।

 


आज किन इलाकों में अलर्ट हुआ था जारी? (IMD Weather Updates)


मौसम विभाग की तरफ से 15 अक्टूबर के मौसम को लेकर नया अलर्ट पहले ही से ही जारी कर दिया गया था। आईएमडी की तरफ से 15 अक्टूबर की शाम के लिए हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में बरसात से जुदाई येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज शाम को हरियाणा के यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, मेवात और पलवल में भारी बरसात के साथ तेज ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि आज शाम को कई इलाकों में तेज रफ्तार के साथ हवा भी चल सकती है।

 


 16 अक्टूबर का मौसम (16 october ka mausam)


आईएमडी की तरफ से 16 अक्टूबर को भी हरियाणा के तकरीबन 10 जिलों में तेज बरसात होने की संभावना जताईगई है। मौसम विभाग की तरफ से हरियाणा के यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुड़गांव, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बरसात से जुड़ा येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि इन इलाकों में व्यापक बरसात के साथ तेज आंधी चलने की भी संभावना है।