UP ka Mausam : अक्टूबर 2026 में बदलेगा मौसम, यूपी में होगी बारिश
UP ka Mausam : उत्तर भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। मानसून की विदाई के बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम करवट बदल रहा है। आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 7 दिनों में उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। चलिए जानते हैं अक्टूबर में कैसा रहेगा मौसम का हाल -
HR Breaking News - पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आईएमडी ने यूपी के इन हिस्सों में अगले 7 दिनों तक हल्की से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 6 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी (UP ka Mausam) के कुछ हिस्सों में और पूर्वी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में गरज चमक और तेज रफ्तार हवा के साथ बारिश होगी। 7 और 8 अक्टूबर को भी कई जगहों पर बारिश देखने को मिलेगी। हालांकि इस दौरान बहुत ज्यादा तेज बारिश को लेकर कोई भी बजट जारी नहीं किया गया है।
फसलों को बारिश की जरूरत -
इस साल मानसून (monsoon update) में देरी होने से बेहद कम बरसात हुई है। अब अक्टूबर में बारिश की खबर किसानों के लिए राहत भरी हो सकती है। कृषि विभाग के मुताबिक, मौजूदा समय में धान और गन्ने की फैसले तैयार है और बारिश की जरूरत है। बारिश होने से फसलों को सिंचाई मिलेगी और पैदावार भी बढ़ेगी।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम -
पश्चिमी उत्तर प्रदेश (UP me barish) के मौसम की बात करें तो यहां तापमान स्थिर बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो सामान्य से थोड़ा ज्यादा है। इसके साथ ही झांसी में तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 21.7 डिग्री, इटावा में 22 डिग्री रहा है। क्षेत्र में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हुई है।
पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश -
पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP ka Mausam) में मौसम मिला-जुला बना हुआ है। दिन में गर्माहट और रात में ठंडक का एहसास हो रहा है। बांदा में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 34.6 डिग्री, बहराइच में 34.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है। इसके विपरीत हरदोई में न्यूनतम तापमान सबसे कम 20.5 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम रहा है। इसके अलावा बस्ती में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और पूर्वी जिलों में रात के समय तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है।
2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के बीच कहां होगी बारिश - (weather update)
मौसम विभाग के अनुसार 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर (8 October tak ka mausam) तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसमें बुलन्दशहर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, शामली, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद शामिल हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है, जिसमें वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, फैजाबाद, बरेली, आगरा और झांसी शामिल हैं।