hrbreakingnews.com

जींद के सफीदों में 615 एकड़ में बनेंगे 3 नए सेक्टर, भूमि अधिग्रहण का पोर्टल ओपन

Haryana News : जींद के सफीदों में प्रदेश सरकार ने 3 नए सेक्टर विकसित करने की योजना बनाई है। इसके लिए एचएसवीपी डिपार्टमेंट ने 615 एकड़ जमीन का प्रस्ताव राजस्व विभाग को भेज दिया है। जमीन खरीदने के लिए भूमि अधिग्रहण पोर्टल को ओपन किया गया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

 
Haryana News :

HR Breaking News (Haryana News) : जींद के सफीदों (jind news) में शहरी विकास को गति देने के लिए शहरी विकास प्राधिकरण (Urban Development Authority) ने 615 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सफीदों में 3 सेक्टरों को विकसित किया जाएगा। तीनों सेक्टरों के निर्माण में अलग-अलग जरूरत के हिसाब से जमीन लेने का प्रस्ताव पोर्टल पर विभाग की ओर से जारी किया गया है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन क्षेत्रों शहरी विकास के के साथ व्यवसाय गतिविधियों के लिए जगह उपलब्ध हो सकेगी।

 

जानिए किस सेक्टर के लिए कितनी जमीन की जरूरत

 

विभाग (Safidon me bnge nye sector) द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-3 के निर्माण में 272 एकड़ जमीन प्रस्तावित की गई है। सेक्टर-2 में 322 एकड़ जमीन ली जाएगी। इसके लिए टोड़ी खेड़ा व सफीदों में ही जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जमीन अधिग्रहण के लिए ई भूमि पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-3 में 21 एकड़ जमीन प्रस्तावित है। इन तीनों सेक्टरों की जमीन को मिलाकर कुल 615 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

सेक्टर 3 में बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर (Safidon Transport Nagar)

सफीदों के सेक्टर 3 में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने का प्रस्ताव है। यह 21 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन सफीदों कस्बे में ही खरीदी जाएगी। ट्रांसपोर्ट नगर में व्यवस्थित ढंग से ट्रकों आदि की पार्किंग की सुविधा रहेगी व तमाम मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। 

नए सेक्टर बनने से रोजगार के अवसर खुलेंगे

 

यहां सेक्टर विकसित (jind ki khabre) होने पर लोगों को आवासीय प्लाट के साथ सेक्टर में सड़क पार्कों आदि की बुनियादी सुविधाएं भी मिलेगी। वहीं कमर्शियल सेक्टर की बात करे तो वहां दुकाने आदि  बाजार होने से अन्य व्यवसाय गतिविधियों के लिए भी मार्केट बनेगी। इससे लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।

जमीन अधिग्रहण के लिए पोर्टल को किया ओपन

 

विभाग का (Safidon news) कहना है कि संबंधित भूमि मालिकों से जो जमीन बेचने के इच्छुक है वो ई-भूमि पार्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए विभाग की और से 1 सितंबर को ही पोर्टल ओपन कर दिया  गया था, जो अक्टूबर की 30 तारीख तक चालू रहेगा। इस दौरान (Safidon latest news) संबंधित भूमि आवेदन कर सकते हैं। जमीन मिलने के बाद विभाग की और से आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।