UP Wheat Rate : यूपी में गेहूं का रेट धड़ाम, अब मंडियों में इस भाव में हो रही बिक्री
Gehu Ka Bhav 1 august 2025 : गेहूं के भाव में अगस्त माह शुरू होते ही तगड़ी गिरावट देखी गई है। उत्तर प्रदेश में भी गेहूं के दाम (wheat rate today) अचानक औंधे मुंह गिर गए हैं। इससे मंडियों में अब गेहूं खरीद में भी कमी आई है, जिस कारण मंडियों में हलचल भी कम हो गई है। आइये जानते हैं उत्तर प्रदेश की मंडियों में फिलहाल कितना चल रहा है गेहूं का भाव।
HR Breaking News - (gehu ka bhav)। उत्तर प्रदेश की मंडियों में गेहूं के भाव में आज भारी गिरावट हुई है। इस गिरावट के कारण गेहूं की आवक भी मंडियों (mandi bhav today) में घटती हुई नजर आई, इसका असर बिक्री पर भी पड़ा है। किसानों ने गेहूं को स्टॉक करना शुरू कर दिया है। आने वाले समय में गेहूं को स्टॉक किए जाने का असर गेहूं के दामों (wheat rate fall) पर पड़ सकता है। गेहूं का रेट (wheat rate down) गिरने से गेहूं की खरीद फरोख्त पर अब ब्रेक लगते नजर आ रहे हैं।
घटकर इतने हुए गेहूं के दाम -
गेहूं के भाव (UP wheat price) में गिरावट आने से अब किसानों को पहले वाला मुनाफा गेहूं की बिक्री पर नहीं हो रहा है। उत्तर प्रदेश में अचानक गेहूं के भाव धड़ाम से गिरे हैं। अन्य राज्यों में भी गेहूं की कीमतें (wheat rate 1 august) गिरी हैं। उत्तर प्रदेश की अधिकतर मंडियों में गेहूं का अधिकतम भाव औसत रूप से 2625 रुपये ही रह गया है, जो एमएसपी से 200 रुपये ऊपर ही है। हालांकि गेहूं का रेट कुछ मंडियों (UP mandi price) में इससे थोड़ा कम या ज्यादा भी है।
उत्तर प्रदेश में गेहूं का भाव -
मंडी न्यूनतम अधिकतम
बरौत 2450 2633
मोहम्मदी 2160 2575
विल्थारारोड 2600 2710
अलीगढ़ 2410 2525
घिरौर 2305 2565
बछरावां 2456 2685
मोहम्मदाबाद 2470 2595
आनंदनगर 2410 2540
बंथरा 2364 2594
सहारनपुर 2350 2640
मोठ 2408 2660
अकबरपुर 2409 2590
पुखरायां 2421 2610
फैजाबाद 2320 2595
हरगांव 2410 2560
अभी जारी रहेगा भाव में उतार चढ़ाव-
एक्सपर्ट्स के अनुसार गेहूं के भाव (UP wheat rate today) में अभी उतार चढ़ाव जारी रहेगा। आने वाले समय में गेहूं के भाव (UP me gehu ka bhav) और बढ़ सकते हैं। अक्टूबर व नवंबर में ब्याह शादी के सीजन में गेहूं के भाव (wheat price today) में तेजी आ सकती है। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि गेहूं की मांग न बढ़ने तक रेट स्थिर रहेंगे, इस बार गेहूं की पर्याप्त आपूर्ति रहेगी, इसलिए आगे रेट बढ़ने की कम ही संभावना है।