Gold Rate : महीने के पहले दिन धड़ाम गिरा सोना, जानिये 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट
Gold Price : आज अगस्त महीने की शुरुआत हो गई है। महीने के पहले दिन ही सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोने की कीमत कम होने की वजह से जो भी लोग सोने की खरीदी (Gold price today) का प्लान कर रहे हैं, उनके लिए खरीदी का शानदार मौका हो सकता है। आइए जानते हैं 10 ग्राम सोने के ताजा रेट।
HR Breaking News - (Today Gold price)। आज 1 अगस्त से सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में अगर आप गोल्ड या सिल्वर ज्वैलरी की खरीदी करने का प्लान कर रहे हैं तो अच्छा दिन है क्योंकि गोल्ड और सिल्वर में आज गिरावट आई है।
10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Price) कल की तुलना में आज 580 रुपये तक सस्ता हो गया है। 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,000 रुपये के आसपास पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 91,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। खबर में जानिये सोने की कीमत के बारे में पूरी जानकारी।
सोने की कीमतों में गिरावट आने कीह वजह-
कल शाम दिल्ली में सोने की कीमतों में 500 रुपये की गिरावट देखी गई है। इसकी मुख्य वजह भारतीय रुपये की मजबूती को बताया जा रहा है। अमेरिकी डॉलर (Gold price in Dollar) के मुकाबले रुपया गुरुवार को 22 पैसे मजबूत होकर 87.58 पर पहुंच गया था। रुपये में यह मजबूती कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और रिजर्व बैंक के संभावित हस्तक्षेप की वजह से हुई है।
इसकी वजह से सोने की घरेलू कीमतों (Gold price in Domastic market) पर दबाव पड़ता नजर आ रहा है। आमतौर पर जब रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत होता है, तो इंपोर्ट होने वाली वस्तुओं की कीमतें घटती है। यही गिरावट का दौर सोने में आज 1 अगस्त 2025 को भी सुबह नजर आ रहा है।
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय लेवल पर भी सोने की कीमतों पर दबाव रहा है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक अमेरिका (Gold price in America) के ताजा जीडीपी आंकड़ों ने डॉलर को मजबूत किया है, इसकी वजह से निवेशकों का झुकाव सुरक्षित निवेश जैसे सोना की बजाय जोखिम वाले एसेट्स की ओर बढ़ रहा है। इसकी वजह से सर्राफा बाजार (Gold price in Bullion Market) में बिकवाली का माहौल बना और कीमतें नीचे आ गईं।
आज इस रेट मिल रहा सोना-
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 91,840 1,00,170
चेन्नई 91,690 1,00,020
मुंबई 91,690 1,00,020
कोलकाता 91,690 1,00,020
जयपुर 91,840 1,00,170
नोएडा 91,840 1,00,170
गाजियाबाद 91,840 1,00,170
लखनऊ 91,840 1,00,170
बंगलुरु 91,690 1,00,020
पटना 91,690 1,00,020
नोट :- सोने की ये कीमत रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से है।
इस हिसाब से तय होती है सोने की कीमत-
अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत, आयात शुल्क और टैक्स, (Tax on Gold) रुपए-डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई का बैलेंस के आधार पर ही सोने की कीमत तय की जाती है। भारत में सोने का यूज सिर्फ निवेश के लिए ही नहीं बल्कि शादियों (Gold price) और त्योहारों में भी परंपरागत रूप से किया जाता है, इस वजह से कीमतों में बदलाव का सीधा प्रभाव लोगों पर पड़ता है।
