{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Weater Update : दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब समेत इन राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, जानिये 7 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम 

kal ka mausam : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। बीते कई दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है और कई जगहों पर झमाझम बारिश हो रही है जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है और दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार दिल्ली एनसीआर, (Delhi NCR Mausam) हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना आई है। चलिए नीचे खबर में जाने हैं अगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम - 

 

HR Breaking News - (IMD Rain Alert)। देशभर में मौसम का हाल बदल रहा है। कई तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है तो वहीं कई राज्यों में काफी दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है जिसके चलते तापमान में गिरावट आई है और ठंड का एहसास होने लगा है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगामी मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने दिल्ली व एनसीआर, हरियाणा-पंजाब (Haryana-punjab Mausam) में गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। 

इन चार राज्यों में भारी बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट - 


मौसम विभाग ने हाल ही में चार राज्यों में हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश (Rain alert) होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आज ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है जिसके चलते 4 नवंबर और 5 नवंबर को उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी राजस्थान में गरज चमक के साथ हल्की बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान इन राज्यों में तेज आंधी तूफान और बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है। 


दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम - 


मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में मौसम सुहावना बना हुआ है। लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज यानी 3 नवंबर को देर रात से धुंध पड़ सकती है, इस दौरान एनसीआर में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। आसपास के राज्यों में पंजाब और हरियाणा में 4 नवंबर और 5 नवंबर को गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में यहां पर तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है और ठंड में इजाफा होगा। 


कहां आएगा तूफान? 


मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, देश के दक्षिण-पूर्व जिससे में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही है  जिससे 5 नवंबर को एनसीआर के मौसम पर भी असर देखने को मिलेगा। इससे यहां हल्के बादल छाए रहेंगे और सुबह धुंध भी देखने को मिल सकती है। बता दें पूर्वी भारत में चक्रवाती गतिविधियां बढ़ रही हैं, जहां बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है, लेकिन अभी यह तूफान में बदलने की कगार पर नहीं है। 


यूपी और मध्य प्रदेश में दिखेगा बारिश का कहर - 


उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh weather) के आगरा, मेरठ में 4 नवंबर और 5 नवंबर को मेघ गर्जन और बिजली कड़के के साथ झमाझम बारिश होगी। यहां पूर्वी यूपी के जिलों जैसे लखनऊ और वाराणसी में मौसम सामान्य बना रहेगा। यहां पर तापमान कम होने से ठंड बढ़ सकती है, जबकि बिहार में पटना और भागलपुर जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh weather) के इंदौर, भोपाल में 5 से 7 नवंबर को बिजली वाली आंधियां आ सकती हैं। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। 

7 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम -


IMD के मुताबिक, अलगे 4 दिन पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में चक्रवाती हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है, इनकी रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा हो सकती है। इसी तरह तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक (Karnataka Mausam) के तटीय इलाकों में 4 नवंबर और 7 नवंबर तक हल्की-मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके साथ हवाएं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।