home page

Gold Rate in 2030 : साल 2030 तक इतने में मिलेगा 10 ग्राम सोना

Gold Rate in 2030 : सोने की कीमतों की डिमांड सारा साल बनी रहती है। बीते कुछ वर्षो में सोने ने सोना खरीददारो को जोरदार रिटर्न दिया है। एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले समय में भी सोने की कीमतों में तेजी का दौर जारी  रह सकता है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि सोने की कीमतों में इस ताबड़तोड़ तेजी के बाद साल 2030 तक सोने (Gold Rate in 2030 ) के दाम क्या हो जाएंगे।
 | 
Gold Rate in 2030 : साल 2030 तक इतने में मिलेगा 10 ग्राम सोना 

HR Breaking News (Gold Rate) बीते कुछ वर्षो में सोने ने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। अगर आपने पिछले कुछ सालों में सोने में इन्वेस्ट किया है, तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। बीते कुछ सालों में  सोने की कीमतें बुलेट की रफ्तार से दौड़ी है। अगर आप अभी सोने (price of gold 10 grams) में निवेश करते हैं तो आने वाले समय में आपको बंपर रिटर्न मिल सकता है। आइए खबर में जानते हैं कि साल 2030 तक 10 ग्राम सोने के रेट क्या चल सकते हैं।

MCX पर सोने के भाव


जानकारों का कहना है कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Rate) पर सोने के भाव इस वर्ष ही तकरबीन 30 प्रतिशत की बढ़त हुई है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी तकरीबन 35 प्रतिशत का उछाल आया है। जहां 2019 में 10 ग्राम सोने के भाव तकरीबन 32,000 रुपये थे। वहीं 2025 के जून तक यह आंकड़ा करीब 98,000 रुपये तक आ गया है।  यानी  देखा जाए तो निवेशकों ने सोना खरीददारों को तकरीबन 200 प्रतिशत का बेजोड़ रिटर्न दिया है।

किन कारणों से बढ़े सोने के भाव


एक्सपर्ट के मुताबिक पिछले छह सालों में कई वैश्विक घटनाओं ने सोने के भाव (Sone Ke rate ) को नई ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया है। कोरोना महामारी के चलते बढ़ती आर्थिक अनिश्चितता के चलते सोने की कीमतों में इजाफा हुआ है। इसके अलावा कई ओर कारण भी है। इन कारणों में जियोपॉलिटिकल तनाव, केंद्रीय बैंकों की नरम मौद्रिक नीतियां,  ग्लोबल मार्केट में निवेशकों का रुझान के चलते गोल्ड को सेफ इन्वेस्टमेंट ऑप्शन के तौर पर पहले से कहीं ज्यादा मजबूत बना दिया है।

2030 तक कितने हो सकते हैं सोने के रेट 


जानकारी का कहना है कि आगामी दिनों में 5 सालों में सोने का भाव (Sone Ke rate) 1.35 लाख रुपये से 1.40 रुपये लाख प्रति 10 ग्राम तक जाने की संभावना हैं। वहीं, एक अनुमान के मुताबिक अगर सोने की मौजूदा रफ्तार बनी रहती है तो ऐसे में सोना 2030 तक सोने का भाव (Gold price till 2030)  2.25 रुपये लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

बेस्ट इन्वेस्टमेंट ऑप्शन है सोना 


अगर आप सुरक्षित और स्थायी रिटर्न पाना चाहते हैं तो ऐसे में गोल्ड (Gold Rates) एक बार फिर आपके पोर्टफोलियो में बेहतर जगह बन सकता है। सोना आर्थिक संकट में भरोसेमंद साबित हो सकता है और बेहद काम आ सकता है। आज के समय में ज्वेलरी हो या डिजिटल गोल्ड हो या गोल्ड बॉन्ड्स के माध्यम से सोना एक ऐसा बेस्ट इन्वेस्टमेंट ऑप्शन बन गया है।