Weather Alert : फिर हुआ कोहरे का आगमन, जानें आगे कहां पर कैसा रहेगा मौसम, कब होगी बारिश 

Weather Update Today : इन दिनों लगातार देश में मौसम बदल रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिर से मौसम बदल रहा है। यहां पर ठंड और कोहरा फिर से अपना असर दिखाने लगा है। भारत मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट में बताया गया है कि वर्तमान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के आसार है। इस नए पश्चिमिी विक्षोभ का प्रभाव राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व एनसीआर के साथ-साथ उत्तर भारत के कई राज्यों पर देखने को मिलेगा।
 

IMD Weather Alert (Weather Alert Today) इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी भी हुई है। साथ ही इस दौरान देश के कई मैदानी क्षेत्रों में बारिश ने भी ठंड को बढ़ा दिया है। वहीं, भारत मौसम विभाग की ओर से देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना के चलते अलर्ट जारी किया है। वहीं, इस दौरान तेज हवाएं चलने के कारण तापमान में भी गिरावट आ सकती है। चलिए जानते हैं कि आज देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम कैसा है। 

जानें दिल्ली में कैसा है मौसम
 

आज 4 जनवरी की सुबह से ही दिल्ली में ठंड बनी हुई है। वहीं, इस दौरान कोहरे के चलते भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। भारत मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के मुताबिक आज राजधानी दिल्ली में सुबह से ही कोहरा छाया रहा है। इस दौरान दृश्यता भी कम रही है। वहीं, विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान दिनभर राजधानी दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग की ओर से कोहरे व धुंध के चलते राजधानी दिल्ली के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।  

जानें हिमाचल प्रदेश में कैसा है मौसम
 

पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में मौसम काफी ठंडा है। आईएमडी की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि आज 4 फरवरी से लेकर आगामी 7 फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

वहीं, विभाग का पूर्वानुमान है कि 5 फरवरी से को एक नया पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखा सकता है, जिसके चलते 6 व 8 फरवरी तक कई पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश हो सकती है। वहीं, विभाग ने आज 4 फरवरी को कुल्लू, लाहौल स्पीति में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, इस दौरान हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और मंडी में कोहरा छा सकता है और बर्फबारी भी हो सकती है।