Weather Alert : कहीं भारी बारिश का अलर्ट तो कहीं कोल्ड-डे की चेतावनी, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

Weather Alert :वर्तमान में देश के अलग-अलग हिस्सों में ठंड का कहर जारी है। ऐसे में देश के कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा है। वहीं, वर्तमान में उत्तर भारत, बिहार व कई अन्य क्षेत्रों में शीतलहर (coldwave) का कहर जारी है। इस दौरान इनमें से कई इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति भी बनी रह सकता है। वहीं, इस दौरान दक्षिण भारत में मौसम विभाग ने काफी ज्यादा बारिश होने के आसार जताए हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से मछुआरों को समुद्र में न जाने की हिदायत दी गई है।

 

HR Breaking News (IMD Weather Alert) वर्तमान में उत्तर भारत समेत देश के कई राज्य भयंकर सर्दी की चपेट में आए हुए हैं। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते लोगों की समस्या और ज्यादा बढ़ गई है। भारत मौसम विभाग की ओर से देश के कई क्षेत्रों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिमी भारत और बिहार राज्य के कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, इस दौरान कई राज्यों में कोल्ड वेव और कोल्ड डे स्थिति बनी रहने के आसार हैं। 

 

 

शीतलहर का अलर्ट जारी


भारत मौसम विभाग की ओर से जारी लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार राज्य के कई इलाकों में आज शीत दिवस (Cold Day) की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं, इस बीच हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड और तमिलनाडू और उत्तर आंध्र कर्नाटक में भयंकर शीतलहर का सिलसिला भी देखने को मिल सकता है।

दक्षिण भारत का मौसम


मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार आज दक्षिण भारत में मौसम (weather Alert) एक बार फिर से बदल सकता है। आईएमडी के अनुसार 10 जनवरी को तमिलनाडु में भयंकर बारिश होने की संभावना है। वहीं, 10 व 11 जनवरी को केरल में भी बारिश हो सकती है। ऐसे ही मौसम विभाग की ओर से मछुआरों को आगामी दो दिनों तक समुद्री तट से दूर रहने की सलाह दी गई है। तेज और ऊंची लहरों के कारण समुद्र की स्थिति खराब हो सकती है।


 
जानें आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम 


बीते कुछ दिनों से लगातार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Rajdhani Delhi Weather Alert) में भयंकर ठंड का कहर लोगों को झेलना पड़ रहा है। बीता दिन लगातार तीसरा दिन रहा जिब सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। बीते दिन का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा है। 


वहीं, निगरानी केंद्रों पर भी अधिकतम तापमान (Maximum Temp) सामान्य से कम ही दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में भारत मौसम विभाग की ओर से आज घने कोहरे की संभावना व्यक्त की गई है। साथ ही विभाग ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। विभाग का पूर्वानुमान है कि आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।


जानें उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 


बीते कई दिनों से उत्तर प्रदेश (UP Weather Alert) में शीतलहर का सिलसिला जारी है। ऐसे में मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार 10 जनवरी को उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रह सकती है। वहीं, राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ सकता है। इसकी वजह से दृश्यता काफी कम रहने के आसार हैं। हालांकि विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर बाद प्रदेश के कई क्षेत्रों में धूप भी निकल सकती है।


जानें बिहार में कैसा रहेगा मौसम 


आईएमडी (IMD Weather Alert) की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार आज प्रदेश के दक्षिण, उत्तर-पूर्वी, उत्तर मध्य भागों में कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिल सकती है। जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन की ओर से पटना जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों, आंगनवाडी केंद्रों में आठवीं कक्षा तक की छुट्टियां कर दी गई हैं। इसी के साथ आठवीं कक्षा से ऊपर की कक्षाओं के लिए उन्होंने स्कूल का समय भी बदल दिया है। इस दौरान स्कूल का समय 10:30 बजे से 3:30 बजे करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

जानें आपके शहर में कितना रहेगा तापमान 


मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार आज राजधानी दिल्ली (Delhi Weather Alert) में सुबह मध्य से घना कोहरा छा सकता है। साथ ही दिन में बादल भी छाए रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 से 19  डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। मुंबई में आज आसमान साफ रहने के आसार हैं और इस दौरान न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस  और अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 

राजस्थान में मौसम का अलर्ट


गुलाबी नगरी जयपुर (Jaipur Weather Alert) में आज शीतलहर की स्थिति देखने को मिलने की संभावना है। वहीं, इस दौरान क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रह सकता है। वहीं, आज 9 जनवरी को चंडीगढ में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने के आसार हैं। वहीं, दिन भर घना कोहरा और कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज काफी ज्यादा कोहरा छाया रह सकता है, जिसकी वजह से यहां दृश्यता भी काफी कम रहेगी। वहीं, इस दौरान यहां न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने के आसार है। 


पटना में आज सुबह के समय घना कोहरा छाने और दिन में हल्की धूप निकलने की संभावना है। वहीं, इस दौरान जिले में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री  सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रह सकता है। रायपुर में आज मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के करीब कर सकता है।