Weather Alert : पहाड़ों में बर्फबारी ने दी दस्तक, मैदानों में बारिश का अलर्ट, क्या फिर शुरू होगी ठंड
HR Breaking News : (Latest Weather Updates) देश के ज्यादातर इलाकों में मौसम अब करवट लेता जा रहा है। फरवरी महीने का आखिरी सप्ताह चल रहा है और गर्मियां भी अपने दस्तक देने वाली है। इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से मैदानी इलाकों में बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, वहीं कई पहाड़ी इलाकों में भी एक बार फिर से बर्फबारी होने लगी है। मौसम के इस मिजाज को देखते हुए लग रहा है कि ठंड दोबारा दस्तक दे सकती है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं आईएमडी की तरफ से आने वाले दिनों के मौसम को लेकर क्या अपडेट जारी किया गया है।
विभाग की तरफ से बताया गया है कि दिल्ली (Delhi Weather) से लेकर भोपाल तक के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, वहीं पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी की वजह से ठंड का असर भी देखने को मिला है। आईएमडी (IMD Latest Updates) की तरफ से भी अलर्ट जारी किया गया है कि अगले 24 घंटे के दौरान कई राज्यों में बरसात हो सकती है जिनमें मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल है और 13 जिलों में जबरदस्त कोहरे को लेकर भी विभाग की तरफ से अलर्ट (IMD Alert) जारी हुआ है।
दिल्ली-एनसीआर के मौसम की बात करे तो...
दिल्ली एनसीआर के मौसम (Delhi NCR weather) ने भी एक बार फिर से करवट ले ली है। पहाड़ी इलाके में हो रही बर्फबारी का असर भी मैदानी इलाकों में देखा जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से भी साफ-साफ बताया गया है कि आने वाले दो दिनों में सुबह और शाम के वक्त ठंड का एहसास बना रहेगा, वही कई इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। 25 और 26 फरवरी को तापमान थोड़ा ऊपर आ सकता है जहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है।
उत्तर प्रदेश में मौसम
आईएमडी की तरफ से उत्तर प्रदेश के मौसम (Weather in Uttar Pradesh) को लेकर भी बड़ा अपडेट जारी किया गया है और बताया गया है कि आज 25 फरवरी को यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा तथा बारिश को लेकर भी भाग की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास देखने को मिल सकता है, वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ज्यादातर जिलों में तापमान हल्का नीचे आ सकता है। जिन जिलों में सुबह हल्की ठंड बनी रहेगी उनमें सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर और बरेली शामिल हैं।
राजस्थान का मौसम कुछ इस तरह रहेगा
दिन के समय राजस्थान (Rajasthan weather) में तापमान बढ़ने लगा है और पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। आईएमडी द्वारा जारी किए गए अपडेट के मुताबिक पता चला है कि राजस्थान में इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बरसात देखने को मिल सकती है तथा अगले एक सप्ताह के दौरान ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा, जबकि तापमान में 2-3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
पश्चिम बंगाल में आज का मौसम
IMD की तरफ से कहा गया है कि आने वाले कुछ दिनों तक दक्षिण बंगाल (Weather in West Bengal) के अलग-अलग इलाकों में बारिश हो सकती है। अगले 7 दिनों में उत्तर और दक्षिण बंगाल के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
मौसम अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण बंगाल के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर आंधी और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। कोलकाता में दिनभर आसमान बादलों (Latest weather updates) से ढका रहेगा और दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश हो सकती है।
जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें पुरुलिया, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, पूर्व बर्धमान, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, हुगली, हावड़ा, मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, नदिया, पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर शामिल है।
इन इलाकों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
तमिलनाडु में आज कैसा रहेगा मौसम
IMD के अनुसार 25 फरवरी से 1 मार्च तक दक्षिणी तमिलनाडु और पश्चिमी घाट के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की तरफ से मछुआरों को इस दौरान समुद्र के किनारे या समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव (Weather News) का क्षेत्र बना है, जो उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर हो सकता है। साथ ही, दक्षिण-पूर्व अरब सागर में, दक्षिण केरल तट के पास एक चक्रवाती सिस्टम भी बना हुआ है। इन दोनों के असर से 24 फरवरी से 1 मार्च के बीच कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।
थूथुकुडी जिला के कायथार, शिवगिरि, कोविलपट्टी और थूथुकुडी शहर, कन्नियाकुमारी जिला के पलामोर, तिरुपतिसारम, चित्तर और मदुरै जिला के कुछ इलाकों में लगभग 20 मिमी तक बारिश (IMD Rain Alert) हो सकती है। मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।