Weather Alert : पहाड़ी राज्यों में करवट लेगा मौसम, जानें कैसा रहेगा वेदर
HR Breaking News (IMD latest Weather alert) उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। प्रदेश के मैदानी इलाके जहां शुष्क बने हुए हैं वहीं, अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी का सिलसिला देखने को मिल रहा है। बीते दिन यानी 27 फरवरी को देहरादून में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ऐसे में यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा है। वहीं, अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। दिनभर देहरादून और उसके आसपास के क्षेत्रों में धूप निकली रही, हालांकि बीच-बीच में बादल भी छाए रहे थे।
वर्तमान में उत्तराखंड के मौसम की बात करें तो लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि, दिन में तेज धूप के चलते तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को ठंड (cold weather alert) से राहत मिली हुई है। प्रदेशवासियों को फिलहाल गर्मी का एहसास होने लगा है। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर और देहरादून जैसे कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। इस बीच मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि किसी बड़े पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव नहीं होने के चलते मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ रही है।
क्या बारिश व बर्फबारी होगी
मौसम विभाग (weather department) की ओर से जारी अपडेट के अनुसार आज 28 फरवरी को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। इसी के साथ प्रदेश में 3000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह मौसमी परस्थितियां एक सीमित इलाके तक रहेंगी। ऐसे में पूरे प्रदेश में इसका असर देखने को नहीं मिलेगा।
वहीं, आज 28 फरवरी को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन इस दौरान कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं। इसी के साथ दोपहर के बाद मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। अलग-अलग क्षेत्रों के तापमान (temp) की बात करें तो उधम सिंह नगर में आज 28 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, देहरादून में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। नई टिहरी में आज 28 फरवरी को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का विभाग ने अनुमान लगाया है।
जानें मार्च की शुरुआत में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग (IMD Latest Updates) की ओर से जो वेदर पूर्वानुमान जारी किया गया है, उसके अनुसार मार्च महीने की शुरुआती में 1 से 5 मार्च तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। वहीं, इस दौरान प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप के चलते तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में बादल छाए रहने की भी विभाग ने संभावना जताई है। इस बीच विशेषज्ञों का कहना है कि दिन व रात के तापमान में ऐसे ही अंतर जारी रहने वाला है। वहीं, सुबह व शाम हल्की ठंड का एहसास लोगों को होता रहेगा।