home page

Silver Rate : लगातार गिरावट के बाद चांदी ने मारी जोरदार उछाल, अब 1 किलो के लिए देने होंगे इतने रुपये

Silver Rate : सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। जहां जनवरी के महीने में लगातार तेजी के बाद चांदी 4 लाख के पार पहुंच गई थी। वहीं, इस महीने में चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में गिरावट  देखी गई थी, लेकिन लगातार गिरावट के बाद एक बार फिर चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखा जा रहा है। खबर में जानिए चांदी से जुड़े लेटेस्ट रेट के बारे में विस्तार से-
 | 
Silver Rate : लगातार गिरावट के बाद चांदी ने मारी जोरदार उछाल, अब 1 किलो के लिए देने होंगे इतने रुपये 

HR Breaking News - (Silver Rate) फरवरी महीने के आखिदी दिन चांदी की कीमतों में बंपर उछाल आया है। फरवरी 2026 में चांदी की कीमतों में खूब उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जहां शुरुआत में कीमतों में गिरावट देखी जा रही थी। वहीं, महीने के आखिर में चांदी की कीमतों में जबरदस्त रिकवरी हुई। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि चांदी के रेट क्या चल रहे हैं।

 

घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी के दाम 


घरेलू सर्राफा बाजार में आज 28 फरवरी को चांदी की कीमतों (Silver Rate Updates) में 10,000 रुपये प्रति किलो की तेजी देखी गई है। देशभर में चांदी का भाव (Silver Price Today) 295 रुपये प्रति ग्राम पर मौजुद है, जो बीते दिनों की कीमत से 10 रुपये ज्यादा है। वहीं, चांदी के दाम 2,95,000 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो बीते दिनों की कीमत से 10,000 रुपये ज्यादा है।


चेन्नई समेत इन महानगरों में चांदी के रेट


चेन्नई में 1 किलो चांदी की कीमत (price of 1 kg silver) 3,00,000 रुपये चल रही है और मुंबई में चांदी के भाव 2,95,000 रुपये प्रति किलो पर बेची जा रही है। राजधानी दिल्ली में चांदी के रेट 2,95,000  प्रति किलो चल रहे हैं। कोलकाता में चांदी के रेट (Silver Rate in Kolkata)  2,95,000 और बैंगलोर में 1 किलो चांदी की कीमत 2,95,000 पर चल रही है और हैदराबाद में चांदी की कीमत 3,00,000 रुपये प्रति किलो पर चल रही है।

चांदी ने की जबरदस्त रिकवरी 


चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के चलते पहले से तेज बिकवाली हुई और फिर जबरदस्त रिकवरी (Silver tremendous recovery) हुई। इस दौरान चांदी 3.50 लाख रुपये प्रति किलो पर ओपन होने के बाद कीमतें  कई महीनों के सबसे निचले स्तर 2.55 लाख रुपये पर ट्रेड कर रही है, जो कुछ ही सप्ताह में तकरीबन 27 प्रतिशत की भारी गिरावट को दर्शाता है। इस गिरावट के बाद तेजी से चांदी की कीमतों (Chandi Ke Rate)  की रिकवरी हुई है और 23 फरवरी तक चांदी वापस 3.00 लाख रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रही है।