Weather Alert : अगले 24 से 48 घंटे में मौसम बदलेगा रंग, पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानों चलेगी शीतलहर
IMD Weather Alert : उत्तर भारत में सर्दियां अपने चरम पर पहुंच चुकी हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर चल रही हैं। मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने का मुख्य कारण पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश और बर्फबारी है। शीतलहर के साथ-साथ कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा है। अगले कुछ दिनों में कश्मीर से लेकर बिहार तक कड़ाके की सर्दी पड़ने की उम्मीद जताई है।
HR Breaking News (Weather Alert) आने वाले दिनों में उत्तर भारत में सर्दी के साथ-साथ घना कोहरा भी छाया रहेगा। कोहरे के कारण यातायात के साधनों पर भी असर देखने को मिलेगा। सड़क पर साधनों की रफ्तार धीमी हो जाएगी। वहीं, ट्रेन और फ्लाइट देरी से चलेंगी। कोहरे के कारण कई फ्लाइट और ट्रेन कैंसिल भी हो सकती हैं। देश के अधिकांश राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने तमिलनाडु राज्य में बारिश की चेतावनी जारी की है।
अगले 24 से 48 घंटो मैं मौसम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खासकर मैदानी और पहाड़ी इलाकों में यह बदलाव देखे जाएंगे। मैदानी और पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इसका मुख्य कारण है पहाड़ों में हो रही बारिश और बर्फबारी। मौसम विभाग ने 3 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने व बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं।
हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में 3 जनवरी से 6 जनवरी तक तेज शीतलहर और घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया गया है। शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावत देखने को मिलेगी। कई राज्यों में तो कोल्ड डे के हालात बने रहेंगे। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों की बात की जाए तो तमिलनाडु में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, महाराष्ट्र और गुजरात में भी कोहरा बढ़ सकता है।
जानें राजस्थान का मौसम
राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश दर्ज (Rain in Rajasthan) की गई है। बारिश के कारण ठंड में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने बताया है कि प्रतापगढ़ में अधिकतम तापमान 25 डिग्री तो सिरोही में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राज्य का अधिकांश क्षेत्र कोहरे से प्रभावित रहा है। वहीं, आने वाले दिनों में भी कोहरे का प्रभाव ऐसे ही छाया रह सकता है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हुई है, जिससे सड़क पर साधनों की रफ्तार धीमी हुई है। मौसम विभाग (Weather Alert) के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। यह गिरावट तीन-चार डिग्री सेल्सियस तक की हो सकती है। 4 से 6 जनवरी के दौरान राज्य में शीतलहर चलने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
जानें कल का दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली में भी ठंड (Delhi Weather Alert) अपने पूरे चरम पर है। दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर भी ठंड से ठिठुर रहा है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के कारण दिल्ली व एनसीआर में ठंड बढ़ गई है। दिन में हवा चलने के कारण भी ठंड ठिठुरन पैदा कर रही है। मौसम विभाग की मानें तो 5 जनवरी तक सर्दी में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे कि कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।
आने वाले वीकेंड पर न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे जा सकता है। वहीं ठंड के अलावा दिल्ली व एनसीआर में कोहरा भी पूरी तरह छाया रहा है। आने वाले कुछ दिनों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। एक्यूआई की बात की जाए तो दिल्ली का एक्यूआई 350 से 400 के आसपास रह सकता है।
जानें पंजाब और हरियाणा का कल का मौसम
राजधानी दिल्ली (Delhi, Haryana, Punjab Weather) की तरह ही हरियाणा और पंजाब भी शीतलहर और घने कोहरे से परेशान है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण दोनों राज्यों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। वहीं, घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हुई है। विजिबिलिटी कम होने के कारण यातायात के साधन प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार, रविवार को चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, अमृतसर का 8.5 डिग्री, लुधियाना का 10 डिग्री, पटियाला का 11 डिग्री, पठानकोट का 8.5 डिग्री, बठिंडा का 10 डिग्री दर्ज किया है।
वहीं, हरियाणा में भी शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हरियाणा के शहर नारनौल का तापमान 4 डिग्री, अंबाला का 10 डिग्री, हिसार का 12 डिग्री, करनाल का 10 डिग्री, रोहतक का 10 डिग्री, भिवानी का 5 डिग्री और सिरसा का 10 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
जानें जम्मू कश्मीर के मौसम का हाल
जम्मू कश्मीर में हुई बारिश और बर्फबारी के कारण आसमान साफ हुआ है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट (Temp Down) दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री गुलमर्ग में -7 डिग्री और पहलगाम में माइनस 6 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं, जम्मू शहर में 6 डिग्री, कटरा में 6.3 डिग्री, बनिहाल में -1 डिग्री और बदरवा में -2.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की उम्मीद है । बर्फबारी जारी रहने से इन क्षेत्र के तापमान में गिरावट देखे जाने की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं जताई जा रही है।