home page

Gold Silver Rate : सोने में 1000 और चांदी में 7,900 रुपये की तेजी, जानें आने वाले दिनों में कहां जाएगा भाव

Gold Latest Price : सोने और चांदी में पिछले 1 साल से तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी आई है। जनवरी 2025 के बाद से सोने-चांदी में उछाल का दौर लगातार जारी है। एक्सपर्ट का कहना है कि 2026 में भी यह तेजी बरकरार रहने वाली है। नए साल के दूसरे दिन ही सोना 1 हजार रुपये महंगा हुआ है तो वहीं चांदी के दाम (Chandi ka bhav) 7900 रुपये प्रति किलो उछले। आईये नीचे खबर में जानते हैं - 

 | 
Gold Silver Rate : सोने में 1000 और चांदी में 7,900 रुपये की तेजी, जानें आने वाले दिनों में कहां जाएगा भाव 

HR Breaking News - (Gold Silver Rate)। सोने और चांदी की कीमतों में बंपर तेजी आई है। साल 2025 में सोने- चांदी ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। सोने ने 75 प्रतिशत का रिटर्न दिया है तो वहीं चांदी में 183 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल आया है। 1979 के बाद दोनों धातुओं का सबसे बेहतर प्रदर्शन है। इससे निवेशकों को खूब लाफ मिला है। वहीं खरीदारों में चिंता बढ़ रही है कि आखिरी कब सोना सस्ता होगा? जिस तरह सोने में तेजी (Gold Rate Hike) देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में इसमें गिरावट आना मुश्किल है। 

 


सोने और चांदी में उछाल - 

 


एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमत (Sone ka bhav) और बढ़ सकती है। नए साल के दूसरे दिन 2 जनवरी 2026 को सोने में 1 हजार रुपये की तेजी आई है जबकी चांदी (Silver rate) 7900 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है। इस साल भी इनमें तेजी का सिलसिला जारी है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत आज शुरुआती कारोबार में 7,900 रुपये से ज्यादा उछल गई।  यह


MCX पर चांदी का भाव - 


MCX पर 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,35,873 रुपये प्रति किलो के भाव पर क्लोज हुई थी। आज यह 2,39,041 रुपये पर खुली है। शुरुआती कारोबार में यह 2,39,041 रुपये तक लो और 2,43,443 रुपये तक हाई गई है। 11.30 बजे यह 7,909 रुपये की तेजी के साथ 2,43,782 रुपये पर कारोबार कर रही थी। 5 फरवरी की डिलीवरी वाला सोना (Gold Rate) 1,054 रुपये की तेजी के साथ 1,36,858 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।


दिल्ली में सोने का रेट - 

साल के पहले दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 640 रुपये महंगा होकर 1,38,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। हालांकि चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। दिल्ली में चांदी 1,600 रुपये टूटकर 2,37,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। जानकारों का कहना है कि साल 2026 में सोने और चांदी की कीमतों के लिए मुख्य उत्प्रेरक वृहद आर्थिक आंकड़े, मौद्रिक और भू-राजनीतिक तत्वों का मिश्रण होगा। इसमें अमेरिकी फेडरल रिजर्व से ब्याज दर को लेकर उम्मीदें, डॉलर की मजबूती या उसकी कमजोरी शामिल हैं।

एक्सपर्ट ने दी राय - 


कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है की सोने और चांदी (Sone chandi ka bhav) की खरीदारी करने का अभी सही समय है। फरवरी 2026 तक सोना 1,50,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर जा सकता है। इससे ज्यादा रेट होने के भी अनुमान है।

भले ही सोने के भाव (Sone ka bhav) में 500 से ₹2000 की गिरावट देखने को मिल जाए, इसके बावजूद यह वापस सवा लाख में नहीं आने वाला। हां, अनुमान है कि चांदी 2,36,000 प्रति किलो से जरूर 5 से ₹10,000 रुपये सस्ती हो सकती है। लेकिन मौजूदा समय में इसकी कीमतों में तगड़ी तेजी देखने को मिल रही है। दोनों कीमती धातुओं के रेट (Gold Silver Price) में तेजी आने के पीछे कई प्रमुख कारण है। निवेशकों का रुख अब इन्हीं दोनों धातुओं पर सबसे ज्यादा है। निवेशक सोने और चांदी में जमकर पैसा लगा रहे हैं जिसकी वजह से रेट साथ में आसमान पर जा पहुंचे हैं।