11 अक्टूबर का मौसम : मात्र 1 ही राज्य में बारिश का अलर्ट, देखें अपडेट
HR Breaking News (Weather on October 11) देशभर के कई राज्य में इस बार सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है, लेकिन मानसून की विरदाई के बाद भी अभी बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। अक्टूबर का आधा महीना बीतने को हैं और अभी कई राज्यों में बारिश (IMD Rain Alert) का दौर देखने को मिल रहा है। आज भी कई राज्यों में मौसम परिवर्तनशील रहने वाला है। खबर में जानिए किन राज्यों में बारिश के आसार है।
आज कई राज्यों में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग (Mausam Vibhag) का कहना है कि आज कई राज्यों में मौसम एकदम बदला हुआ रहने वाला है। इस दौरान उत्तराखंड और बिहार में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश के आसार जताए गए हैं और आंध्र प्रदेश, रॉयलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश के आसार है। हालांकि गोवा में उमस भरी गर्मी का अलर्ट (Sultry heat alert in Goa) जारी किया है।
वहीं, आगामी 24 घंटे (Weather Updates) में आंध्र प्रदेश, रॉयलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी में आंधी तूफान के साथ ही भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है और केरल में भी बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश हो सकती है।
11 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम
11 अक्टूबर के बाद मौसम (Weather for October 11) में धीरे-धीरे बदलाव होने लगेगा। इस दौरान ज्यादातर राज्य में मौसम एकदम साफ रहने वाला है। सिर्फ एक ही राज्य में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी (IMD Weather Updates) के पूर्वानुमानअनुसार तमिलनाडु के अलावा बाकी अन्य राज्य में मौसम एकदम साफ रहने वाला है।
आगामी दिनो में कहां होगी बारिश
मौसम विभाग ने 12 अक्टूबर को तमिलनाडु में आंधी तूफान के साथ ही भारी बारिश (Thunderstorm and heavy rain in Tamil Nadu) का येलो अलर्ट जारी किया है।13 अक्टूबर के मौसम की बात करें तो किसी भी राज्य में बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं जताई गई है। इस दौरान अधिकतर राज्यों में तापमान में कमी से हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है ,लेकिन कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है।
15 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम
14 अक्टूबर को भी मौसम (Weather on October 14) एकदम सामान्य रहने वाला है। आईएमडी के अनुसार 15 अगस्त तक देशभर के ज्यादातर सभी राज्यों में गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती है और सुबह शाम हल्की ठंड महसूस हो सकती है।