Weather Forecast : दिल्ली-NCR में पड़ेगी गर्मी, इन राज्यों में चलेगी लू, जानिये आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Aaj ka Mausam : दिल्ली एनसीआर में मौसम का हाल अब लगातार बदल रहा है। बता दें कि अब यहां पर गर्मी की शुरुआत होने वाली है। साथ ही साथ कुछ राज्यों (Today Weather Update) में लू चलने की संभावना लगाई जा रही है। आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ौतरी होने की संभावना लगाई जा रही है। खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।

 

HR Breaking News (Weather Update) मौसम में बदलाव के साथ ही देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रभाव भी अब तेज होने लग गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में तापमान बढ़ सकता है, हालांकि कई राज्यों में लू चलने की संभावना (Weather Update Today) लगाई जा रही है। ऐसे में लोगों को बढ़ती गर्मी से सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्श्म ये दिल्ली के मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं आपके शहर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

 

 

और तेजी से बढ़ेगी गर्मी 

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी शुक्रवार को और तेज हो चुकी है। अगले हफ्ते से तापमान 36 डिग्री के स्तर को छू सकता है। अगले 6 से 7 दिनों तक मौसम गर्म और साफ ही बना रहने वाला है। तेज धूप के बीच सुबह 11 बजे से ही लोगों को गर्मी (aaj ka mausam) का अहसास हो सकता है। धूप की वजह से लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से सात डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। साथ ही में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.6 डिग्री रहा है।

आज ऐसा रहेगा दिल्ली के मौसम का हाल 

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में पिछले छह दिनों से तापमान लगातार 30 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। हुआ है। रात के तापमान (Weather Update) में भी इजाफा हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज सतही हवाओं की वजह से दिन के तापमान में अचानक बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है।


शनिवार से उत्तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार धीमी हो गई है। इससे गर्मी का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। खासतौर पर आने वाले वीकेंड पर गर्मी का असर और ज्यादा महसूस हो सकता है।


इस समय पहाड़ी इलाकों में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेस ऊपरी हवा के रूप में सक्रिय हो गया है। इसके बाद 9 मार्च को भी एक सिस्टम सक्रिय हो सकता है। यह दोनों सिस्टम कमजोर होंगे। दिल्ली इस सिस्टम के बाहरी हिस्से में ही रहेगी। यहां बारिश की संभावना (Today Weather Update) काफी कम लगाई जा रही है। प्री-मॉनसून की शुरुआती गतिविधियां मार्च के दूसरे हिस्से में ही शुरू होने की उम्मीद लगाई जा रही है। शनिवार से सतह और निचले स्तर की हवाएं धीमी होने लगेंगी। इससे तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा।


अगले तीन से चार दिनों में तापमान 35 डिग्री के पार जा सकता है। आमतौर पर मार्च के दूसरे हिस्से में तापमान (Aaj Ka Mausam) 38 डिग्री तक पहुंच गया है। कभी-कभी 40 डिग्री भी पार कर जाता है।

39 डिग्री के पार पहुंचा तापमान  


देश के लगभग सभी राज्यों में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है, जबकि मैदानी इलाकों में सबसे ज्यादा तापमान 39 डिग्री उड़ीसा के झारसुगुड़ा में रिकॉर्ड किया गया है। वही मौसम विभाग ने सौराष्ट्र कच्छ, गुजरात और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। 


उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 


उत्तर प्रदेश (UP ka Mausam) के मौसम की बात करें तो यहां राजधानी लखनऊ समेत सभी जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। आज मौसम साफ रहेगा। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान ज्यादा रहने से भयंकर गर्मी का एहसास होगा।


इन राज्यों में होगी बारिश 


मौसम विभाग (IMD Weather Update) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में 9 से 11 मार्च के बीच राज्य के कई इलाकों में तेज हवाओं चलने की संभावना जताई गई है और गरज चमक के साथ बारिश होने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की और तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। झारखंड में 7 से 10 मार्च के बीच कई जिलों में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और अलग-अलग स्थान पर हल्की बारिश हो सकती है।