Haryana News : चार बड़े हाईवे से जुड़ेगा हरियाणा का ये जिला, 8 लेन एलिवेटेड रोड और 5 नए फ्लाईओवर की भी सौगात
New Highway in Haryana : हरियाणा के सभी जिलों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी देने के लिए सरकार एक के बाद एक नए एक्सप्रेसवे बना रही है। अब हरियाणा वालों के लिए एक गुड न्यूज़ है। दरअसल सरकार ने हरियाणा के जिले को चार बड़े एक्सप्रेसवे से जोड़ने का ऐलान किया है। इसके साथ ही 8 लेन एलिवेटेड रोड और पांच नई फ्लाई ओवर बनाने की भी घोषणा की है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं विस्तार से -
HR Breaking News - (New Highway)। हरियाणा में सरकार सड़कों का जाल बिछा रही है। राज्य के सभी जिलों से ट्रैफिक जाम को कम करने और लोगों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए सरकार नए एक्सप्रेसवे (new expressways) और हाईवे का निर्माण करवा रही है। अब हरियाणा के गुरुग्राम जिले को चार एक्सप्रेसवे के साथ जोड़ने की योजना बनाई गई है।
इतने में बनेगा 14KM लंबा एलिवेटेड रोड -
गुरुग्राम को द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली जयपुर हाईवे को गुरुग्राम फरीदाबाद रोड से जोड़ने वाली परियोजना को मंजूरी मिल गई है। दरअसल, गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली जयपुर हाईवे (Delhi Jaipur Highway) को गुरुग्राम फरीदाबाद रोड से कनेक्ट करने के लिए एसपीआर पर लगभग 14 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा। एसपीआर पर लगभग 14 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड के निर्माण होगा। जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा (Haryana News) सरकार ने नए एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए 2900 करोड रुपए जारी किए हैं।
ये हाईवे होंगे कनेक्ट -
द्वारका एक्सप्रेसवे से वाटिका चौक तक सड़क की लगभग लंबाई 8.84 किलोमीटर है जिस पर 8 लेन की एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। इस पर लगभग 1846 करोड रुपए की लागत आएगी। इस प्रकार वाटिका चौक से लेकर गुरुग्राम फरीदाबाद रोड की लंबाई लगभग 5.1 किलोमीटर है या एलिवेटेड रोड के निर्माण का प्लान तैयार किया गया है। जिस पर 1065 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। इस एलिवेटेड रोड के बनने से द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) दिल्ली जयपुर हाईवे, गुरुग्राम सुहाना हाईवे और गुरुग्राम फरीदाबाद रोड आपस में कनेक्ट हो जाएंगे।
नए एलिवेटेड रोड के बनने से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi Mumbai Expressway) तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा। वाटिका चौक पर क्लौवरलीफ का निर्माण किया जाएगा। वहीं सरकार की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि ग्रेटर एसपीआर (Greater SPR) के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसे 21 किलोमीटर लंबे रोड के निर्माण के लिए 671 करोड रुपए में जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
इन सेक्टरों में रहने वालों को होगा लाभ
नई एलिवेटेड रोड (New Elevated Road) के निर्माण के लिए एमडीए ने डीपीआर (DPR) तैयार कर ली है बजट को मंजूरी मिलने के बाद इस रोड के निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। माना जा रहा है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस रोड निर्माण कार्य को ढाई साल में पूरा करने का लक्ष्य है। इस रोड के बनने से सेक्टर-45 से सेक्टर-115 तक विकसित सेक्टर, कॉलोनी और सोसाइटी में रहने वाले लोगों को लाभ होगा।
5 फ्लाईओवर-अंडरपास के निर्माण करने की तैयारी
राज्य सरकार ने बजट (Budget) में गुरुग्राम में 4 फ्लाईओवर (New flyover) और 1 अंडरपास के निर्माण को मंजूरी दी है. इनमें अंबेडकर चौक, दादी सती चौक, जेड चौक (मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन), बख्तावर चौक, गढ़ी हरसरू रेलवे क्रॉसिंग शामिल है। सरकार इनके निर्माण पर करीब 302 करोड़ रुपए खर्च करेगी। अगले 15 दिन के अंदर दादी सती चौक और अंबेडकर चौक पर फ्लाईओवर निर्माण का टेंडर लग जाएगा।
