22 se 27 September ka Mausam : 3 राज्यों से हटा मानसून, अगले 5 दिन जानें कब किस राज्य में होगी बारिश
HR Breaking News (22 se 27 September ka Mausam) पिछले कई दिनों से बिगड़े हुए मौसम के हालात अब सुधरने लगे हैं और देश के तीन राज्यों से मानसून ने वापसी ले ली है, लेकिन कुछ राज्यों में अभी भी बरसात होने की संभावना जताई जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) की तरफ से अगले 5 दिन के मौसम को लेकर नई भविष्यवाणी जारी की गई है।
आईएमडी द्वारा नया अपडेट (IMD Latest Updates) जारी करते हुए बताया गया है कि उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र कि अगले 48 घंटे में गहरी डिप्रेशन में बदलने की संभावना है, इस बदलाव की वजह से 23 और 24 सितंबर 2026 को तटीय आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ तथा यनम के कई इलाकों में बहुत भारी बरसात होने की संभावना है। चलिए जान लेते हैं अगले 5 दिन के मौसम को लेकर जारी हुए इस अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी।
पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल (mausam ka updates)
पिछले काफी समय से देश के अधिकतर इलाकों में मौसम के हालात बिगड़े हुए हैं। तमिलनाडु में कुछ जगह पर बहुत ज्यादा बरसात (200mm से अधिक) धीरज की गई है और केरल में बहुत भारी बरसात (120-200mm) दर्ज की गई है तथा छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र, उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश रायल सीमा तेलंगाना और मेघालय में भारी बरसात (70-110 mm) दर्ज की गई है।
इन राज्यों से पीछे हटा मानसून (monsoon updates)
आज, 21 मसतंबर 2026 को दक्षिण पश्चिम मानसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों से वापस लौट गया है, अगले दो-तीन दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के बाकी इलाकों और राजस्थान के कुछ हिस्सों और सौराष्ट्र, कच्छ, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए हालात अनुकूल है।
उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम का अपडेट (weather updates)
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 24 से 27 सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 21 से 25 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में भी बारिश हो सकती है। 26 और 27 सितंबर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 24 से 27 सितंबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। 23-24 सितंबर और 27 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश (IMD Weather Updates) हो सकती है।
पूर्वी राजस्थान में भी 23-24 सितंबर और 27 सितंबर को बारिश की संभावना जताई गई है। 26 से 27 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 25 से 26 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। वही 25 से 27 सितंबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर आंधी, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है, जो कुछ स्थानों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 24 से 27 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। 25 से 27 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में कुछ जगहों पर आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा 26 से 27 सितंबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश, जबकि 25 से 27 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और 26 से 27 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
मध्य भारत के मौसम का अपडेट (mausam vibhag updates)
21 से 27 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की बरसात होने की संभावना है। 21 से 22 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और 21 सितंबर को विद्रोह में छिटपुट देखने को मिल सकती है। 23 से 27 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बरसात होने की संभावना है और 22 से 27 सितंबर के दौरान विद्रोह और 21 से 27 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में भी तेज बरसात होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग (weather news) की तरफ से बताया गया है कि 23 से 24 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की बरसात के साथ बिजली गिरने और लगभग 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
24 सितंबर को छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी मौसम खराब रह सकता है। मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार 21 से 22 सितंबर के दौरान और 25 से 27 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की बरसात के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 24 सितंबर को पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में तेज बरसात होने की संभावना है और 23 से 24 सितंबर के दौरान तथा 27 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में भी तेज बरसात हो सकती है। 23 से 26 सितंबर के दौरान विदर्भ में मौसम खराब रह सकता है और 21 से 22 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ और 25 से 27 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में काफी तेज बरसात होने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 23-25 और 26 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में भी काफी तेज बरसात हो सकती है। 24 सितंबर को छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में भारी बरसात (weather news) हो सकती है, इसके अलावा 23 सितंबर को छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी आने की भी संभावना है।
पूर्वी भारत के मौसम का नया अपडेट (latest weather news)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) की तरफ से पूर्वी भारत के मौसम से जुड़ा नया अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि 21 से 27 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड और उड़ीसा में काफी तेज बरसात होने की संभावना है, इसके अलावा 23 से 27 सितंबर के दौरान उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तेज बरसात के आसार दिखाई दे रहे हैं। 22 से 27 सितंबर के दौरान गंगिया पश्चिम बंगाल और 24 से 27 सितंबर के दौरान बिहार में व्यापक बरसात होने की संभावना है।
21 से 22 सितंबर के दौरान उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बरसात होने की संभावना है, इसके अलावा 21 सितंबर को गंगीय पश्चिम बंगाल और 21 से 23 सितंबर के दौरान बिहार में कहीं-कहीं बरसात देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग (mausam vibhag) का कहना है कि 21 से 27 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बरसात के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार है। 22 से 25 सितंबर के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल और 23 से 25 सितंबर के दौरान झारखंड तथा 23 से 24 सितंबर के दौरान बिहार और 21 से 22 सितंबर के दौरान उड़ीसा तथा 25 सितंबर को अप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज हवाएं चलने की संभावना है। 21 सितंबर को गंगीय पश्चिम बंगाल और 22 सितंबर के दौरान तथा 26 सितंबर को झारखंड और 25 से 27 सितंबर के दौरान बिहार में हल्की बरसात के साथ बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है।
21 सितंबर को अंडमान निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग इलाकों में भारी बरसात होने की संभावना है। 23 से 26 सितंबर के दौरान उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 21 से 23 सितंबर के दौरान तथा 25 सितंबर को गंगीय पश्चिम बंगाल, 21 से 23 सितंबर के दौरान तथा 25 से 26 सितंबर के दौरान झारखंड और 23 सितंबर 26 तथा 27 सितंबर के दौरान बिहार एवं 21 सितंबर को उड़ीसा और 24 और 26 सितंबर को गंगीय पश्चिम बंगाल तथा झारखंड के अलग-अलग इलाकों में भारी बरसात होने की संभावना है। 24 और 25 सितंबर के दौरान बिहार, 22 से 23 सितंबर के दौरान तथा 25 सितंबर को ओडिशा में भी व्यापक बरसात होने की संभावना जताई गई है। IMD का कहना है कि 24 सितंबर को उड़ीसा के अलग-अलग इलाकों में तेज बरसात होने की संभावना है। IMD के नए अपडेट के मुताबिक 23 और 24 सितंबर के दौरान उड़ीसा में गरज के साथ 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की संभावना है इसके अलावा 21 और 22 तारीख को झारखंड तथा 21 तारीख के दौरान ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में माध्यम से गंभीर बिजली गिरने की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत के मौसम का अपडेट
21 से 27 सितंबर (21 se 27 September Mausam update) के दौरान अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की संभावना है। असम और मेघालय में 21 से 22 सितंबर तथा 26 से 27 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है। वही 23 से 25 सितंबर के दौरान असम और मेघालय में कई जगहों पर अच्छी से व्यापक बारिश होने की संभावना है। 21 से 23 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के साथ-साथ नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। 22 से 23 सितंबर को असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर तेज बरसात हो सकती है।
पश्चिम भारत के मौसम का अपडेट (IMD Mausam ka alert)
21 सितंबर तथा 25 से 27 सितंबर (25 se 27 September ka mausam) के दौरान कोंकण और गोवा में, 21 सितंबर तथा 24 से 27 सितंबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र में और 21 से 22 सितंबर तथा 24 से 27 सितंबर के दौरान मराठवाड़ा में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। गुजरात क्षेत्र में 21 से 27 सितंबर तक तथा सौरष्ट्र व कच्छ मे 21 से 24 सितंबर के दौरान बरसात होने की संभावना है। 22 से 24 सितंबर के दौरान कोकण और गोवा, 22-23 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र तथा 23 सितंबर को मराठवाड़ा में कई जगहों पर अच्छी से भारी बरसात होने की संभावना है।
21 से 24 सितंबर (24 September ka mausam) के दौरान कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में, जबकि 21 से 23 सितंबर के दौरान मराठवाड़ा में कहीं-कही आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40-50 kmप्रति घंटे और झोंकों के साथ 60 km प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 21 सितंबर को गुजरात क्षेत्र तथा सौराष्ट्र और कच्छ में भी आंधी, बिजली और तेज हवाओं की संभावना है।
22 सितंबर को इन इलाकों में 30-40 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। 22 से 23 सितंबर को कोंकण और गोवा तथा 21 से 23 सितंबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र में कही-कही तेज बरसात हो सकती है। 23 सितंबर को मराठवाड़ा मे भी भारी बरसात की संभावना है।