hrbreakingnews.com

Delhi NCR New Expressway : एनसीआर का नया एक्सप्रेसवे 2 राज्यों के 4 शहरों को देगा रफ्तार

Delhi NCR New Expressway : दिल्ली एनसीआर में ट्रैफिक के दबाव को कम करने को लेकर डेवलपमेंट के नए कार्य किए जा रहे हैं। दिन प्रतिदिन सड़कों पर बढ़ती वाहनों की संख्या से जहां प्रदूषण बढ़ता है, वहीं लोगों को यातायात के दौरान जाम की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। अब दिल्ली एनसीआर में एक और नया लिंक एक्सप्रेस वे रेडी हो जाएगा जो दिल्ली एनसीआर के दो राज्यों के चार जिलों को सुपर कनेक्टिविटी देगा और रफ्तार को बढ़ाएगा। 
 
Delhi NCR New Expressway : एनसीआर का नया एक्सप्रेसवे 2 राज्यों के 4 शहरों को देगा रफ्तार

HR Breaking News (Delhi NCR New Expressway Update) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के शहरों में लगातार ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के पास वाले शहर भी दिल्ली की तरह ही काफी कन्जेस्टेड हो चुके हैं। वाहनों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। वाहनों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ ही सरकार की तरफ से लगातार नए वैकल्पिक रास्ते बनाए जा रहे हैं। जहां एक तरफ रैपिड रेल के नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है, दूसरी तरफ सड़क यातायात को भी गति देने के लिए नए एक्सप्रेसवे व लिंक रोड बनाए जा रहे हैं।

 

 

एनसीआर (Delhi NCR News) के शहरों में बनेगा नया लिंक एक्सप्रेसवे 
 

दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) के चार बड़े शहरों को कनेक्टिविटी देने के लिए अब एक नया लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा, जो नेशनल हाईवे 148 ए के नाम से जाना जाएगा। यह एक्सप्रेस वे जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। इससे दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम और यूपी के नोएडा व ग्रेटर नोएडा को सुपर कनेक्टिविटी मिलेगी। एक्सप्रेस वे 91 किलोमीटर लंबा होगा जो अभी आखिरी चरण में चल रहा है। 


क्या है एक्सप्रेस वे का रूट (New Expressway Route)


नया एक्सप्रेस वे कुल 6 लेन बनाया जा रहा है जो एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे (Excess Control expressway) है। यानी कि इस पर पशु मवेशी आदि प्रवेश नहीं कर सकते। इस एक्सप्रेसवे के माध्यम से एक से दूसरी जगह जाने का समय आधा रह जाएगा। वहीं, दिल्ली एनसीआर के ट्रैफिक में जाने से लोगों को छुटकारा मिलेगा। खास तौर पर यह नोएडा एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी देगा। इसको दिल्ली के डीएनडी फ्लाईओवर से चालू किया गया है जो कालिंदी कुंज, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ से सोहना होते हुए नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचेगी। 

दो लिंक रूट है एक्सप्रेसवे में शामिल (2 link expressways)


यह एक्सप्रेसवे 7084 करोड़ की लागत से बन रहा है। एक्सप्रेसवे (Expressway in Delhi NCR) साथ में 3 लेने की सर्विस रोड भी होगी। फिलहाल दिल्ली बॉर्डर के डीएनडी से मीठापुर तक 9 किलोमीटर के एलिवेटेड रूट का ट्रायल भी किया जा रहा है। यह एनसीआर मास्टर प्लान का एक हिस्सा है। कुछ महीनो में यह चालू हो जाएगा। डीएनडी से सोहना तक यह 59 किलोमीटर का होगा व जबकि जेवर से लेकर इसकी दूरी 32 किलोमीटर रहेगी। 

7 किलोमीटर का हिस्सा होगा एलिवेटेड (New Elevated expressway)


इस एक्सप्रेसवे (New Expressway in Delhi NCR) में 9 किलोमीटर का हिस्सा दिल्ली का रहेगा, जिसमें 7 किलोमीटर पूरी तरह से एलिवेटेड बनाया जा रहा है। ओखला विहार से कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली मेट्रो लाइन के ऊपर से 27 मी की ऊंचाई से यह गुजरता है। कालिंदी कुंज के पास आगरा नहर पर 140 किलोमीटर का विशाल आर्च ब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में है, जो दिल्ली फरीदाबाद हिस्से का जॉइंट है। यह रूट डीएनडी फ्लाईओवर से रिंग रोड तक महारानी बाग से चालू होता है, फिर यमुना किनारे कालिंदी कुंज तक इसकी कनेक्टिविटी होती है। 

दो से ढाई घंटे का सफर 45 से 50 मिनट में होगा पूरा 


दिल्ली के कई हिस्सों से अभी नोएडा एयरपोर्ट (Noida Airport) तक जाने में दो से ढाई घंटे लग जाते हैं। इसमें आरके आश्रम, सराय कालेखां से देखें तो यह दूरी करीब ढाई किलोमीटर की बनती है। अब एक्सप्रेसवे (Delhi NCR Expressway) के माध्यम से यह दूरी 45 से 50 मिनट की रह जाएगी। वहीं, इस एक्सप्रेसवे के माध्यम से दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद के यात्रियों को नेशनल हाईवे 48 और मथुरा रोड का भी विकल्प मिलेगा। वहीं इस एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से भी की जाएगी।