18 नवंबर का मौसम : दिल्ली-यूपी में छाया कोहरा, IMD ने 18 राज्यों में जारी किया अलर्ट
HR Breaking News (Kal Ka Mausam) दिल्ली-एनसीआर के साथ ही उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड अब बढ़ने लगी है। दिल्ली एनसीआर में जहां प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं, दूसरी ओर यहां कोहरा छाया हुआ है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश (Kal Ka Mausam 18 November) और चक्रवात को लेकर 18 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिए मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-
आगामी दिनों में कैसा रहेगा तापमान
आईएमडी (IMD Rain Alert) के मुताबिक कल 18 अक्टूबर को देशभर के 18 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में बारिश के आसार जताए हैं। वहीं दिल्ली-यूपी जैसे राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के बाद मौसम एकदम बदल गया है और बारिश के चलते तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
कब तक रहेगा कोहरे का असर
आईएमडी के पूर्वानुमान अनुसार 21 नवंबर तक दिल्ली-एनसीआर के मौसम (Delhi-NCR weather) में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। विभाग ने इन सभी दिनों के लिए कोहरा रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि कल अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के साथ इसके 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार जताए हैं, वहीं,न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में हुई हल्की बारिश के बाद AQI में हल्का सुधार देखने को मिला है।
यूपी-बिहार में मौसम का हाल
यूपी व बिहार में भी मौसम (Weather in UP and Bihar) का मिजाज एकदम बदला हुआ है। कल 18 नवंबर को यूपी में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। बारिश के आसार बेहद कम है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में सुबह-शाम घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने कोहरे को लेकर सतर्कता बरतने के लिए कहा है। इसके साथ ही बिहार में कल मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहने वाला है। आईएमडी के मुताबि 20-22 नवंबर यहां बारिश की हल्की संभावना बनेगी।
चक्रवाती तूफान से इन हिस्सों में होगी बारिश
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे चक्रवाती तूफान (Cyclonic storm) की वजह से 19 से 21 नवंबर के बीच दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान राजस्थान में बारिश के चलते ठंड बढ़ गई है। वहीं, आंध्र प्रदेश में तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने आंध्र प्रदेश को तीन हफ्ते के अंदर तीसरे चक्रवात का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है।