hrbreakingnews.com

बिजली चोरी की शिकायत देने के लिए टोल फ्री नंबर जारी, नाम रहेगा गुप्त

electricity theft complaint :बिजली चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में प्रदेश में बिजली की रोकथाम के लिए टोल फ्री नंबर (toll free number) जारी किया गया है, जिस पर उपभोक्ता बिजली चोरी की शिकायत कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर पर बिजली चोरी की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को गोपनीय रखा जाने वाला है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
 
बिजली चोरी की शिकायत देने के लिए टोल फ्री नंबर जारी, नाम रहेगा गुप्त

HR Breaking News (electricity theft complaint) बिजली की रोकथाम के लिए अब प्रशासन की ओर से सख्त अभियान चलाया जाने वाला है। बिजली चोरी की शिकायत देने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। बिजली चोरी के मामलों में तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश (electricity theft complaint) जारी किए गए हैं। ऐसे में सूचना देने वालों का नाम गुप्त रहने वाला है। खबर में जानिए बिजली चोरी की शिकायत देने के लिए टोल फ्री नंबर के बारे में-

22 थानों की पुलिस चलाएगी अभियान 


हरियाणा में बिजली चोरी (electricity theft in haryana) की रोकथाम के लिए 22 थानों की पुलिस 24 घंटे अभियान चलाने वाली है। बिजली चोरी के मामलों में कार्रवाई करने और पेंडिंग मामलों का निपटारा करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह निर्देश हरियाणा पावर यूटिलिटीज के निदेशक सतर्कता और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने शक्ति भवन पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए हैं।

 

बिजली विभाग के अधिकारियों ने लिया हिस्सा 


बैठक में पुलिस और बिजली विभाग (bijli vibhag) के अधिकारियों ने भाग लिया है। ADGP का कहना है कि बिजली चोरी से सरकार को राजस्व का नुकसान होता है। जिसे रोकना विभाग का पहला कार्य है। बिजली चोरी रोकने से ईमानदारी से बिल भरने वाले उपभोक्ताओं के हितों की भी रक्षा होगी। उन्होंने ग्रामीण, शहरी और औद्योगिक इलाकों में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

 

बिजली चोरी की सूचना देने के अपील 


उन्होंने लोगों से बिजली चोरी की सूचना देने के अपील की है, जिसके लिए विभाग के टोल फ्री नंबर (Toll free number for reporting power theft) 18001802124 का प्रचार करने के लिए कहा है। इस पर जो भी व्यक्ति बिजली चोरी की सूचना देगा, उसकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाने वाली है। डॉ रवि किरण ने आदतन बिजली चोरी करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के लिए कहा है।

पेंडिंग मामलों का निपटान करने के निर्देश


उन्होंने पेंडिंग मामलों का निपटान करने और उपभोक्ताओं से जुर्माना राशि जमा करवाने पर भी फोकस किया है। उन्होंने बिजली विभाग (electricity department) के अधिकारियों को थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर, कार्यालय सहायक और जरूरी इंस्ट्रूमेंट उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किया है।

इसके साथ ही कर्मचारियों, अधिकारियों को कार्य में प्रदर्शित रखने, कार्यालय और आस-पास सफाई बनाए रखने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि कार्य में लापरवाह बरतने वाले के खिलाफ तुरंत कार्यवाही की जाएगी।