11 October 2026 tak ka Mausam : दिल्ली, हरियाणा-पंजाब समेत 8 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट
11 October 2026 tak ka Mausam : देशभर में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश का दौर जारी है तो वहीं कुछ राज्यों से मानसून की वापसी हो गई है और बारिश का सिलसिला थम गया है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के 8 से ज्यादा राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का लत जारी किया है। चलिए खबर में जानते हैं 11 अक्टूबर 2026 तक मौसम कैसा रहेगा।
HR Breaking News - मौसम विभाग की नई अपडेट के अनुसार देश के कई हिस्सों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में उप हिमालय, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 120 से 200 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, बिहार, केरल, असम, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी 70 से 110 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश (Barish Alert) का सिलसिला अगले एक हफ्ते तक जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में तेज बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।
उत्तर पश्चिम भारत में होगी तेज बारिश -
आईएमडी (IMD Weather) के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू कश्मीर में 6 से 9 अक्टूबर को गरज-चमक और तेज तूफानी हवाओं के साथ बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 7 से 8 अक्टूबर और 10 से 11 अक्टूबर के दौरान जम्मू कश्मीर में, 6 से 11 अक्टूबर के दौरान हिमाचल प्रदेश में, 5 से 11 अक्टूबर के दौरान उत्तराखंड में हल्की बरसात देखने को मिलेगी। हरियाणा (Haryana ka Mausam) , चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 6 से 11 अक्टूबर, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 6 से 10 अक्टूबर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 से 10 अक्टूबर, राजस्थान में 11 अक्टूबर को हल्की से मध्य बारिश हो सकती है। मौसम विभाग हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 6 अक्टूबर को तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
मध्य भारत में भी कई दिनों तक बारिश का अलर्ट -
मध्य भारत (MP Rain Alert) के मौसम की बात करें तो यहां 11 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश में 10 से 11 अक्टूबर, छत्तीसगढ़ में 10 से 11 अक्टूबर, पूर्वी मध्य प्रदेश (MP Mausam Update) में 6 से 7 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है। छत्तीसगढ़ में 6 से 9 अक्टूबर, पूर्वी मध्य प्रदेश में 6 से 9 अक्टूबर, विदर्भ में 6 से 7 अक्टूबर के दौरान आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। कई इलाकों में बहुत तेज बारिश होने से जलभराव हो सकता है।
पूर्वी भारत में 11 अक्टूबर तक होगी बरसात - (kal ka mausam)
पूर्वी भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड में 5 से 10 अक्टूबर, उप हिमालय, पश्चिम बंगाल सिक्किम में 6 अक्टूबर और 10 से 11 अक्टूबर, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 5 से 6 अक्टूबर और 8 से 10 अक्टूबर, बिहार में 5 से 9 अक्टूबर, उड़ीसा (Orissa weather) में 5 से 11 अक्टूबर के दौरान कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग ने बिहार (Bihar me Barish) में 5 से 9 अक्टूबर, हिमालय पश्चिम बंगाल सिक्किम, झारखंड में 5 से 8 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं आंधी-तूफान के साथ बहुत व्यापक बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
पूर्वोत्तर भारत में जानिये 11 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम -
पूर्वोत्तर भारत के मौसम की बात करें तो यहां अरुणाचल प्रदेश में 5 से 10 अक्टूबर, असम (Assam ka Mausam), मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 5 से 11 अक्टूबर (11 October ka mausam) के दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मेघालय में 5 अक्टूबर और अन्य राज्यों में 5 से 6 अक्टूबर को आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम तथा मेघालय में 5 अक्टूबर को कई जगह पर भारी बारिश होगी।
पूर्वोत्तर भारत में होगी भारी बारिश - (IMD Rain Alert)
पश्चिम भारत का मौसम काफी दिनों से साफ बना हुआ है। मौसम विभाग (Mausam Update) ने यहां कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में 5 से 7 अक्टूबर के दौरान हल्की बरसात की संभावना जताई है। इसके अलावा कौंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में 5 से 6 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। खराब वेदर के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।