Weather Update : दिल्ली से यूपी तक आंधी तूफान के साथ बारिश और ओले गिरने का अलर्ट
Kal ka Mausam : देश के लगभग सभी राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। अब सर्दी का सीजन खत्म हो चुका है और गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। आए दिन गर्मी का असर बढ़ता ही जा रहा है। इस समय दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली से यूपी तक आंधी तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है इसके साथ ही ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - (Aaj ka Mausam)। दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में गर्मी ने अपने तेवर तीखे करने शुरू कर दिए हैं। पिछले काफी दिनों से मौसम साफ बना हुआ है और गर्मी बढ़ती ही जा रही है। दिन की शुरूआत के तेज धूप के साथ होती है और दोपहर तक तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। अब एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग (mausam update today) ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए दिल्ली से यूपी तक तेज बारिश होने की संभावना जताई है।
इन राज्यों में होगी बारिश -
उत्तर भारत के राज्यों में पिछले 10 दिन से भयंकर गर्मी पड़ रही है आए दिन गर्मी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब जल्द ही मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर राजस्थान तक थोड़ी ठंडी हवाएं चल रही हैं। इसके साथ ही हल्के बादल भी आसमान में नजर आने लगे हैं।
आज और कल यहां होगी बारिश -
मौसम विभाग का कहना है कि हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जबकि मैदानी इलाकों में 14 और 15 मार्च को बरसात हो सकती है। मध्य प्रदेश (MP Mausam Update), महाराष्ट्र के कोंकण, विदर्भ, सौराष्ट्र और कच्छ में 13 मार्च को कई जगहों पर हल्की बरसात हुई है।
इस तारीख को बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट -
मौसम विभाग (Mausam Update) के मुताबिक, ओडिशा में 13 और 14 मार्च को, झारखंड में 14 और 15 मार्च को लू से भीषण लू की लहर चलने की संभावना है, जिसके बाद हालात में सुधार होगा। अरुणाचल प्रदेश में 14 से 16 मार्च के दौरान भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम के इलाके में भी 14 से 16 मार्च, असम और मेघालय में 14 से 15 मार्च के दौरान गरज चमक के साथ जोरदार बारिश (IMD Rain Alert) होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उससे सटे मैदानी इलाकों में 15 और 16 मार्च को ओले गिरने और बिजली कड़कड़ाने का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर पश्चिम भारत के मौसम में होगा बड़ा बदलाव -
उत्तर पश्चिम भारत के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 14 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। बारिश का ये दौर 15 से 19 मार्च तक तेज बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather) में 15 और 16 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) में भी 14 मार्च को बिजली गिरने के साथ बारिश और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
पंजाब और हरियाणा में भी होगी बारिश -
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा (Haryana-punjab Mausam update) में 15 से 19 मार्च तक, उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मार्च को, राजस्थान में 14 मार्च को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का अनुमान भी है।
IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा (Haryana Weather) और चंडीगढ़ में और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वोत्तर भारत में भी 14 से 19 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम और नगालैंड, मिजोरम में 14 से 15 मार्च तक तेज नम हवाएं चलेंगी।