Delhi-NCR में बसेगा दुबई जैसा शहर, 1121 एकड़ में होगा डेवलप, जमीन बनेगी सोना
New city developed in Delhi NCR - दिल्ली एनसीआर प्रगति की राह पर अग्रसर है। सरकार द्वारा यहां लगातार डेवलपमेंट के कार्य किया जा रहे हैं। भीड़ भाड़ वाले विशाल महानगर दिल्ली एनसीआर में अब एक नया स्मार्ट शहर बसने जा रहा है। इस शहर को दुबई और सिंगापुर की तर्ज पर डेवलप किया जाएगा। जहां लोगों को विदेश जैसी हाईटेक सुविधा मिलेगी। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।
HR Breaking News - (Delhi NCR Development Poject)। दिल्ली-एनसीआर के विकास को रफ्तार देने के लिए लगातार बड़े-बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। हाल ही में सरकार ने यहां दो बड़े प्रोजेक्ट लॉन्च किए हैं, जिसमें सरकार ने साफ आदेश दिए हैं कि पहले ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा और उसके बाद ही विजन सिटी पर काम शुरू होगा। इन दो बड़े प्रोजेक्ट के पूरा होने से एनसीआर के शहरों के रियल एस्टेट (Real Estate)और इकोनॉमी में बड़ा बदलाव होगा। यहां पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और लोगों को बेहतर आवासीय सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही एक्सपर्ट का मानना है कि दिल्ली-NCR में आने वाले कुछ ही सालों में प्रॉपर्टी की कीमतों (property prices) बूम आने वाला है।
दिल्ली एनसीआर में दो बड़े प्रोजेक्ट पर किया जाएगा काम -
हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम में विजन सिटी (Vision City) प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट में अभी और समय लगेगा। हरियाणा सरकार ने साफ आदेश दिए हैं की सबसे पहले ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा। इसके बाद ही विजन सिटी पर काम शुरू होगा। हरियाणा के स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, कॉरपोरेशन गुरुग्राम को ग्लोबल कमर्शियल हब में बदलने के लिए इन दोनों बड़े प्रोजेक्ट को डेवलप कर रहा है। इन दोनों बड़े प्रोजेक्ट के तैयार होने से दिल्ली एनसीआर के विकास को नई दिशा मिलेगी।
विजन सिटी में मिलेग ये सुविधाएं -
विजन सिटी सेक्टर 88 (Vision City Sector 88) में द्वारका एक्सप्रेसवे और पटौदी रोड के जंक्शन पर करीब 121 एकड़ में इस शहर को डेवलप करने का प्रस्ताव है। यह पूरी तरह से कमर्शियल प्रोजेक्ट होगा, जिसमें ज्वेलरी, जेमस्टोन, फर्नीचर इंडस्ट्री (furniture industry) के लिए खास हब, शोरूम, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, स्टोरेज फैसिलिटी, एक बिजनेस पार्क, एक होटल, एक मॉल, एक मल्टी लेवल कार पार्किंग शामिल होगी। बता दे कि इस सिटी को विदेशी शहरों के तर्ज पर बनाया जाएगा, जिससे लोगों को यहां पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
HSIIDC ने तैयार किया लेआउट प्लान -
HSIIDC ने एक बदला हुआ लेआउट प्लान तैयार किया, जिसमें 60 मीटर चौड़ी सड़कें, ग्रीन बेल्ट, पार्क, एक हेल्थ सेंटर (1.57 एकड़), एक होटल (3.25 एकड़), एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स (4.71 एकड़), और एक मल्टी-लेवल पार्किंग (4.36 एकड़) के लिए ज़मीन रिज़र्व की गई। इस प्रोजेक्ट से हजारों नौकरियां और आर्थिक विकास होने की उम्मीद है. हालाँकि, HSIIDC के DGM अरुण गर्ग ने कहा कि इसमें समय लगेगा क्योंकि ग्लोबल सिटी को प्राथमिकता दी गई है।
दो फेज में तैयार की जाएगी ग्लोबल सिटी -
ग्लोबल सिटी (global city) को गुरुग्राम-मानेसर अर्बन कॉम्प्लेक्स में सेक्टर 36B, 37B और आस-पास के इलाकों में कुल 1002.45 एकड़ (लगभग 1000+ एकड़) में दो फेज में डेवलप किया जा रहा है। यह एक मिक्स्ड-यूज टाउनशिप होगी, जिसमें रेजिडेंशियल, कमर्शियल, रिटेल, होटल, ग्रीन स्पेस, वॉटर बॉडीज और वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल होंगे।
ग्लोबल सिटी के पूरा होने के बाद विजन सिटी पर होगा काम -
पहले फेज (सेक्टर 37B में 587 एकड़) पर काम चल रहा है, जिसमें सड़कें, ड्रेनेज, पानी की पाइपलाइन और दूसरा इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल है। इसे दुबई और सिंगापुर की तरह एक इंटरनेशनल-क्लास बिजनेस हब के तौर पर डिजाइन किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि पहला फेज जल्द ही पूरा हो जाए। इसके बाद जमीन के प्लॉट नीलाम किए जाएंगे और इन्वेस्टमेंट को आकर्षित किया जाएगा। मुख्यमंत्री इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देने के लिए अपने विदेश दौरों के दौरान कंपनियों से बातचीत करेंगे। ग्लोबल सिटी के पूरा होने के बाद ही विजन सिटी (Vision City Update) पर फोकस किया जाएगा।
प्रोजेक्ट के पूरा होने पर होगा यह फायदा -
इन दोनों प्रोजेक्ट के पूरा होने से गुरुग्राम एक इंटरनेशनल बिज़नेस हब (International Business Hub) में बदल जाएगा। द्वारका एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी दिल्ली-NCR इलाके को मजबूत करेगी। सड़कों, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और पर्यावरण के अनुकूल डेवलपमेंट पर खास ध्यान दिया जा रहा है। यह इन्वेस्टर्स और एंटरप्रेन्योर्स के लिए एक सुनहरा मौका है, लेकिन विजन सिटी (Vision City) का इंतजार बढ़ गया है।
