Weather Update : यूपी-बिहार में गर्मी ने दिखाएगी तेवर, इन 20 जिलों में आंधी तुफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

Weather Forecast : देशभर में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। बता दें कि अब यहां पर गर्मी अपना प्रभाव दिखाने वाली है। इसके साथ ही में 20 जिलों के लिए आंधी तुफान का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसकी वजह से तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।

 

HR Breaking News (Aaj Ka Mausam) देशभर में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल रहा है। बता दें कि अब कुछ जिलों में बारिश के साथ साथ आंधी तुफान का भी अलर्ट जारी किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों (Latest weather Update) में अभी भी ठंड का सिलसिला बना हुआ है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी समेत देशभर के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 

 

यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में बढ़ेगा तापमान-

यूपी-बिहार समेत कई राज्यों के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ौतरी (UP Bihar weather) देखने को मिल रही है। साथ ही में पहाड़ी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पंचाचूली समेत कई क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी दर्ज की जा रही हे। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में तीन दिन से बर्फबारी जारी की गई है। मौसम विभाग (IMD weather forecast) के अनुसार 27 और 28 फरवरी से फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है और पहाड़ी जिलों में बारिश होगी। 

दिल्ली में आज ऐसा रहेगा मौसम-

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज दिल्ली में अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। दिन के दौरान तेज हवाएं (Delhi ka mausam) चल सकती हैं, इससे मौसम थोड़ा खुला-खुला महसूस होगा। दिल्ली में आज मौसम ज्यादातर साफ रहने रहने की उम्मीद है।


यूपी-बिहार में नहीं होगी बारिश- 

यूपी में मौसम शांत रहने वाला है और किसी बड़े बदलाव के कोई आसार नहीं जताए जा रहे हैं। प्रदेश में आज भी मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। कहीं भी बारिश, आंधी या किसी तरह की मौसम संबंधी अलर्ट (UP Bihar weather) जारी नहीं की गई है। वहीं, बिहार में कई जगहों पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जोकि इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ सकती है।


मध्य प्रदेश और राजस्थान का मौसम

राज्य में पिछले 2 दिन में 20 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी-बारिश का दौर बना हुआ है। कुछ इलाकों में ओले भी गिर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम साफ रहेगा, हालांकि मार्च की शुरुआत में पानी (MP Weather Forecast) गिरने की उम्मीद लगाई जा रही है। राजस्थान में अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखने वाला है लेकिन इसके बाद आने वाले 5 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। राज्य में फिलहाल मौसम सामान्य (MP Weather Today) रहने वाला है, लेकिन मार्च की शुरुआत तक दिन थोड़ा ज्यादा गर्म महसूस हो सकता है।


पंजाब ओडिशा के मौसम का हाल 

राज्य के कुछ इलाकों में आज सुबह के समय घना कोहरा छाने की उम्मीद लगाई जा रही है। सुबह विजिबिलिटी कम हो सकती है, इससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। हाईवे पर सफर करने वालों को अतिरिक्त सावधानी (Punjab ka mausam) बरतने की जरूरत बताई जा रही है। ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में आज घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह ड्राइव करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें क्योंकि विजिबिलिटी काफी कम रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।