{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Mausam Update : 11, 12, 13 और 14 नवंबर को जोरदार बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से चलेगी हवा 

Mausam Update : नवंबर महीने के शुरूआती दिन चल रहे हैं और सुबह-शाम ठंड महसूस होने लगी है। आने वाले दिनों में बारिश होने से ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा। हाल ही में मौसम विभाग ने 10 से 14 नवंबर के बीच देश के अलग अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ राज्यों में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। 

 

HR Breaking News - मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार बारिश का सिलसिला 14 नवंबर तक जारी रह सकता है। उत्तर पश्चिम राजस्थान और आसपास के इलाकों में निचले सोभमंडल में एक चक्रवर्ती परिसंचरण बनने की संभावना है जिसकी वजह से आज उत्तर पश्चिम हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने की उम्मीद है। यह पश्चिमी विक्षोभ देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश करवा सकता है। 


दक्षिण प्रायद्वी भारत में 14 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम - (Barish Alert)


दक्षिण प्रायद्वी भारत के केरल और माहे में 10 नवंबर से 14 नवंबर, लक्ष्यदीप में 10 नवंबर (14 November tak ka mausam) को मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ अति भारी बरसात हो सकती है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। 11 से 13 नवंबर के बीच केरल और माहे में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। तमिलनाडु, पांडिचेरी, कराईकाल में 10 से 10 नवंबर और 14 नवंबर केरल, माहे में 10 नवंबर को बहुत भारी बरसात होगी।

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश की संभावना - 

पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम (Assam Rain Alert), मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 10 से 12 नवंबर के बीच झमाझम बरसात होगी। 10 से 11 नवंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका है। 11 नवंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में व्यापक बारिश हो सकती है। तेज बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव होने की भी संभावना है। 

पूर्वी भारत में 10 से 14 नवंबर के बीच होगी बारिश - 

पूर्वी भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 10 से 14 नवंबर के दौरान तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 10 से 14 नवंबर के बीच भी कई जगहों पर मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ मूसलधार बरसात हो सकती है। 10 से 13 नवंबर (November ka mausam) के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आंधी-तूफान के साथ बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।


उत्तर पश्चिम भारत में तेज आंधी के साथ वर्षा की चेतावनी -

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir me barish), लद्दाख, मुजफ्फराबाद में 10 से 11 नवंबर और 14 से 14 नवंबर, हिमाचल प्रदेश में 10 से 14 नवंबर, उत्तराखंड में 10 नवंबर तथा 12 से 13 नवंबर के बीच अलग-अलग जगह पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।


इसके अलावा मौसम विभाग ने पंजाब (punjab mausam update) में 12 से 14 नवंबर के दौरान बारिश की चेतावनी जारी की है। 12 से 13 नवंबर के दौरान मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर में बरसात होगी। इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। खराब वेदर के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।


पश्चिम भारत और मध्य भारत में साफ रहेगा वेदर - (IMD Weather)


पश्चिम और मध्य भारत के मौसम की बात करें तो यहां मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक पश्चिम भारत और मध्य भारत के किसी भी इलाके में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बरसात होने का कोई संभावना नहीं है। मौसम साफ बना रहेगा‌। तापमान में गिरावट आने से सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास होगा।