Weather Update : यूपी-बिहार समेत 20 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानिये 24 जून तक कैसा रहेगा मौसम 

Aaj Ka Mausam : यूपी-बिहार में पिछले काफी समय से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपी बिहार समेत 20 राज्यों में बारिश (Rain alert) होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा पंजाब और राजस्थान में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइए विस्तार से जानते हैं मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के बारे में।

 

HR Breaking News - (IMD Rain alert)। देशभर में भीषण गर्मी के बाद लोगों को बारिश का इंतजार रहा है। मौसम विभाग (Monsoon 2025) ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि अगले 24 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 19 से 22 जून तक मध्य प्रदेश विदर्भ छत्तीसगढ़ बंगाल बिहार झारखंड और ओडिशा (Orrisa weather update) में गरज के साथ भारी बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है। ओडिशा और झारखंड में रेड अलर्ट जारी किया गया है। खबर में जानिये मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के बारे में।


भारी बारिश होने की उम्मीद-


देशभर में लोगों को भीषण गर्मी के बाद बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग (Weather News) ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि देश के कई राज्यों के लिए अगले 24 घंटे में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (Monsoon 2025) के मुताबिक, 19 से लेकर 22 जून के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और गंगा के मैदान, बिहार, झारखंड, ओडिशा में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

इसके अलावा 19, 22 और 23 जून को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम (Sikkim weather update) के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग ने ओडिशा और झारखंड में आज और कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।


जानिये किस राज्य में कब होगी बरसात-


मौसम विभाग ने उम्मीद जताते हुए बताया कि आज बिहार (Bihar ka mausam) में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 19 और 20 जून को झारखंड में तेज बारिश होने की संभावना जताते हुए बताया कि 19-24 जून के दौरान गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, (maharashtra weather update) मराठवाड़ा के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

19 जून को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में मूसलाधार बारिश (Rain alert) की उम्मीद लगाई जा रही है। 


यूपी में इन दिन दस्तक देगा मानसून-


मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि 19 से लेकर 24 जून के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश (Heavy rain alert) की उम्मीद लगाई जा रही है। 22 जून को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और 20 से 23 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडिगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

अगले दो दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल-


अगले दो दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान (Today weather update) में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी जा सकती है और उसके बाद कोई बड़े बदलाव के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून (Latest update on Monsoon) बुधवार को आधिकारिक रूप से उत्तर प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में पहुंच गया है। यूपी में मानसून के पहुंचने के बाद भारी बारिश हो रही है। हालांकि, मानसून 13 जून की अपनी सामान्य तिथि से पांच दिन की देरी से पहुंचा है।


हिमाचल में होगी झमाझम बरसात-


हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 2 से 3 दिनों में मानसून (Monsoon in delhi) के पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 2 से 3 दिनों में मानसून पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।  राज्य (aaj ka mausam) में शनिवार और रविवार के लिए कुथ स्थानों पर भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम का हाल-


दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। राज्य में मानसून समय से पहले पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है। गुरुवार को दिल्ली-NCR (Delhi NCR weather) में आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर हल्कि बारिश भी होने की संभावना जताई जा रही है।