Mausam Update : 72 घंटों में हरियाणा-पंजाब और यूपी समेत कई राज्यों में होगी बारिश IMD ने जारी की चेतावनी
IMD Weather : देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सुबह-शाम घना कोहरा नजर आ रहा है और दिन भी भयंकर ठंड का एहसास रहता है। बीते कई दिनों से लगातार तापमान में गिरावट हो रही है जिसकी वजह से जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा-पंजाब और यूपी समेत कई राज्यों में 72 घंटे क भीतर बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसम -
HR Breaking News - (Weather Update)। उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में भयंकर ठंड पड़ रही है। आए दिन ठंड का असर बढ़ता ही जा रहा है पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत के राज्यों में तापमान तेजी से गिर रहा है। इस समय ठंड पीक पर है। राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब (Haryana Punjab Mausam) और बिहार में भीषण ठंड और घने कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में सर्द हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम -
दिल्ली (Delhi Weather Update) और आस-पास के इलाकों में इस समय हाड कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। दिन के वक्त भले ही धूप निकल रही है, लेकिन सुबह-शाम भयंकर सर्दी पड़ रही है। कल यानी 15 जनवरी की सुबह राजधानी में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रही। इससे पहले 7 जनवरी 2013 को यहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री रहा था. आज शुक्रवार को भी दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।
यूपी में बदला मौसम -
उत्तर प्रदेश में मौसम (UP Ka Mausam) ने करवट ली है। अभी तक दोपहर में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिलने लगी थी तो वहीं गुरुवार रात से ठंड बढ़ गई है। आज (शुक्रवार) सुबह के समय प्रदेश में घना कोहरा नजर आया। वहीं मौसम विभाग (Weather Update) ने हाल ही में 19 और 20 जनवरी को यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है, जिससे आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी।
लखनऊ गिर रहा पारा -
राजधानी लखनऊ में दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है तो वहीं रात में ठिठुरन वाली ठंड हो रही है। बुधवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही क्योंकि पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। हालांकि गुरुवार को दिन में अच्छी धूप खिली रही. धूप खिलने से पारा 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन और रात के पारे में 15.2 डिग्री सेल्सियस का फर्क देखा गया।
आज यूपी के कई इलाकों में कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में भी बढ़ौतरी हो सकती है। अमौसी स्थित लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दिन और रात के पारे में अंतर अधिक होने का कारण कोहरे की परत का पूरी तरह हट जाना है। आसमान साफ होने से दिन में जितनी तेजी से गर्म हो रही है तो वहीं सूरज डूबने के बाद रात भी उतनी तेजी से ठंडी हो रही है।
पंजाब- हरियाणा में कब होगी बारिश -
गुरुवार को पंजाब- हरियाणा (Haryana Ka Mausam) में कई जगहों पर तापमान में तेजी से गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक हिसार दोनों राज्यों में सबसे ठंडा रहा और यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में सुबह के समय घना कोहर नजर आया। जिसकी वजह से विजिबिलिटी जीरो हो गई। मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस और नूंह में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से हल्की बारिश हो सकती है।
इन 6 राज्यों में होगी बारिश -
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने उत्तर भारत के 6 राज्यों में अगले 72 घंटों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आज 16 जनवरी से 20 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड (Uttarakhand Mausam) में भी अलग-अलग जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 18 से 20 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में, और 19 और 20 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी कुछ जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है.