Mausam update : अब बारिश के लिए हो जाओ तैयार, बिहार, बंगाल समेत इन 5 राज्यों में आंधी तूफानी के साथ बरसेंगे बादल 

Weather Update : देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। आए दिन तेजी से चढ़ रहा तापमान लोगों के पसीने छूड़ा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। IMD के अनुसार आने वाले दिनों में आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश होने वाली है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 

HR Breaking News - (IMD weather)। सर्दी का असर अब खत्म हो चुका है और देश के लगभग सभी राज्यों में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। अब एक बार फिर से मौसम विभाग ने गर्मी की शुरूआत में जोरदार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। अब पूर्वी भारत से लेकर उत्तर भारत के 5 राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश (Rain Alert) होने वाली है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने का भी अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। इस दौरान आकाशीय बिजली और वज्रपात की भी संभावना है।


इस दिन पड़ेगी भीषण गर्मी - 

मौसम विभाग (IMD Weather) के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 8 और 9 मार्च को भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। महाराष्ट्र के विदर्भ के कुछ इलाकों में 8 से 12 मार्च तक, पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में 8 से 10 मार्च तक, उत्तरी गुजरात क्षेत्र में 9 और 10 मार्च को और मराठवाड़ा में 10 और 11 मार्च को भीषण गर्मी का एहसास रहेगा। 

इन राज्यों में गरज चमक के साथ होगी बारिश - 


मौसम विभाग (Mausam update) ने 9 मार्च को जम्मू-कश्मीर, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 10 से 14 मार्च के लिए जिन राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है, उनमें जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, बिहार और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।  जम्मू-कश्मीर में 10 से 12 मार्च के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि हल्की बारिश तेज बारिश और बर्फबारी में बदल सकती है। 


उत्तर-पूर्वी भारत में इस-इस दिन होगी बारिश - 

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather) और उत्तराखंड में भी 10 से 14 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी की संभावना जताई है। इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलेंगी। पूर्वी भारत में मौसम की बात करें तो यहां 9 से 11 मार्च के दौरान और उत्तर-पूर्वी भारत में 10 से 14 मार्च के दौरान तेज बारिश की संभावना है और गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। 


इस दिन पड़ेगी भयंकर गर्मी - 


कोंकण के कुछ इलाकों में 8 और 9 मार्च  भीषण गर्मी का असर रहेगा। इसके अलावा,  गुजरात (gujarat weather) क्षेत्र के तटीय क्षेत्रों में 9 और 10 मार्च को गर्मी कहर बरपा सकती है और 8 से 11 मार्च के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय क्षेत्रों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में 8 मार्च को और रायलसीमा तथा उत्तरी तमिलनाडु के आसपास के कुछ जिलों में भी गर्म और उमस भरे मौसम की संभावना है।

दिल्ली में कब होगी बारिश - 


दिल्ली में आज मौसम (Delhi ka Mausam) सामान्य रहेगा। दोपहर में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। वहीं इसके साथ 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। जिससे प्रदूषण से राहत मिलेगी। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है। 


उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम - 


आज उत्तर प्रदेश में बारिश (Up mausam update) को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन कई जिलों में गर्मी आज रिकॉर्ड तोड़ सकती है। यूपी के जिन जिलों में आज तापमान बढ़ने वाला है उनमें आगरा,अलीगढ़, इटावा, मैनपुरी, मथुरा,अमेठी, आजमगढ़, अमरोहा, बिजनौर, मैनपुरी, कानपुर और लखनऊ शामिल हैं। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


बिहार में होगी बारिश -


आज बिहार में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग (aaj ka mausam) के मुताबिक कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज शामिल हैं। इस बारिश के चलते तापमान में थोड़ी कमी आने की संभावना है। वहीं, बिहार के जिन जिलों में आज गर्मी तेजी से बढ़ेगी उनमें जहानाबाद, गया, सीवान, बक्सर, समस्तीपुर, दरभंगा,मधुबनी खगड़िया, बेगूसराय और भागलपुर शामिल हैं। पटना में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


पश्चिम बंगाल में भी बरसेंगे बादल - 


पश्चिम बंगाल (bengal weather) में आज मौसम बदल सकता है। IMD के मुताबिक दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, उत्तर दिनाजपुर में गरज चमक के साथ बरसात हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। गंगा के पश्चिमी बंगाल (bengal mausam update) और उससे सटे ओडिशा के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और निचले क्षोभमंडल में बिहार से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक एक गर्त फैला हुआ है।