Mausam Update : हरियाणा-पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में इस दिन होगी तेज हवाओं के साथ बारिश
IMD Weather : उत्तर भारत के राज्य में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बीते काफी दिनों से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कई जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को भी क्रॉस कर गया है। मार्च के महीने की शुरुआत हुई है, लेकिन गर्मी जून वाली पड़ रही है। अब एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने हरियाणा (Haryana ka Mausam), पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
HR Breaking News - (Weather Update)। देश के लगभग सभी राज्यों में सर्दी का सीजन खत्म हो चुका है और गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। खासकर उत्तर भारत के राज्यों में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में दोपहर की गर्मी अब पसीने छुड़ा रही है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिन में दिल्ली सहित यूपी, पंजाब के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है।
इन राज्यों में होगी बरसात -
मौसम विभाग ने दिल्ली से यूपी (UP Weather), पंजाब तक तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक, पंजाब हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में 14 से 16 मार्च के बीच बारिश का सिलसिला शुरू होगा। इन राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
12 से 17 मार्च के बीच यहां होगी बारिश -
मौसम विभाग (Kal ka Mausam) ने 12 से 17 मार्च के बीच जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) और लद्दाख के अलग-अलग इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ जगहों पर गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने की भी आशंका जताई गई है।
पूर्वोत्तर राज्य में कैसा रहेगा मौसम -
पूर्वोत्तर राज्य में मौसम (Mausam Update) की बात करें तो यहां 12 से 17 मार्च के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है वहीं 13 से 15 मार्च के बीच असम और मेघालय के कुछ इलाकों में तेज बारिश देखने को मिलेगी। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
विदर्भ, छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Weather), पश्चिम और पूर्व मध्य प्रदेश बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में भी आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में तेज गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है जिससे तापमान में गिरावट आएगी।
राजस्थान में मौसम का हाल -
राजस्थान (Rajasthan ka Mausam) में भी मार्च के महीने में तापमान सामान्य से काफी ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। बाड़मेर में हाल ही में तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
इन जिलों में लू की स्थिति -
इस समय गुजरात (Gujarat Weather) के कई जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। सुरेंद्रनगर और राजकोट जिले में लू स्थिति बनी हुई है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार, हाल के दिनों में कई स्थानों पर तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रहा है। दीव में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो मार्च के महीने में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान रहा। इसके अलावा, सूरत सहित कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहा मौसम विभाग का कहना है कि इस बार गर्मी पिछले सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है।