Mausam Update : अगले 3-4 दिन कड़ाके की ठंड के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD Weather : देश में मौसम तेजी से बदल रहा है। ज्यादातर राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में गिरावट आने से दिन में भी भीषण ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि अगले तीन से चार दिनों में ठंड तेजी से बढ़ सकती है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 

HR Breaking News - (Weather Update)। देश के हर राज्य में ठंड ने अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम घना कोहरा छाने लगा है और सर्द हवाएं सितम ढाह रही है। मौसम विभाग के अनुसार 21 दिसंबर की सुबह तक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा के कुछ हिस्सों में रात/सुबह के समय अत्यधिक घना कोहरा देखने को मिलेगा।

 

25 से 27 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में बहुत घना कोहरा जा सकता है। इसके अलावा, 26 और 27 तारीख को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में; 22, 26 और 27 तारीख को पूर्वी उत्तर प्रदेश में; 21 और 22 तारीख को झारखंड (Jharkhand Weather) में और 21 दिसंबर की सुबह तक मध्य प्रदेश में घना कोहरा नजर आएगा।

 

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम - 


मौसम विभाग (kal ka mausam) के मुताबिक, 22 दिसंबर को उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। 25 दिसंबर की सुबह तक पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग इलाकों में कड़ाके की ठंड और कोहरा नजर आएगा। 21 तारीख को पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 23 दिसंबर को झारखंड, 21 से 23 दिसंबर के दौरान बिहार में, 21 और 22 दिसंबर को ओडिशा; 21 दिसंबर और 25 तारीख के दौरान हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा नजर आएगा। मौसम विभाग के अनुसार 25 दिसंबर तक उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा (Punjab-Haryana Ka mausam), पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सर्द हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कल पहाड़ी राज्यों पर भारी बर्फबारी और बारिश हो सकती है। 

उत्तरी कर्नाटक में चलेगी सर्द हवाएं - 


मौसम विभाग (kal ka mausam) के ताजा अपडेट के मुताबिक, कल 21 और 22 दिसंबर को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में सर्द हवाएं से लेकर गंभीर शीतलहर की चले की संभावना है।

कल बिहार में कैसा रहेगा मौसम - 


IMD के मुताबिक कल यानी 21 दिसंबर को बिहार (Bihar Weather Update) के अलग-अलग इलाकों में ठंडे दिन की स्थिति रहने की बहुत संभावना है; 21 दिसंबर को उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंड से लेकर भीषण ठंड पड़ने की संभावना है।