Weather Update : यूपी, बिहार समेत 9 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट
Mausam Update : देश भर के राज्यों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है सर्दी का असर अब खत्म हो चुका है और गर्मी ने अपनी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं तापमान में हो रही जबरदस्त बढ़ोतरी की वजह से अब भयंकर गर्मी पड़ने लगी है। इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी, बिहार समेत 9 राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।
HR Breaking News - (Mausam Update)। उत्तर भारत और पश्चिमी भारत में लगातार मौसम बदल रहा है। पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है और लगातार तापमान बढ़ता ही जा रहा है। मार्च के महीने में ही गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। इस बार गर्मी ने समय से पहले दस्तक दी है। मौसम विभाग (IMD Weather) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में 9 राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बर्फबारी और बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों में भी तूफानी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी दिल्ली उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में फिलहाल बारिश (Rain Alert) की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। दिल्ली में 9 फरवरी को मौसम में बड़ा बदलाव आ सकता है। इस दिन आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।
दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड -
मौसम विभाग (Weather Update) की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में फिलहाल बारिश होने की कोई संभावना नहीं है, बल्कि दिनभर तेज धूप निकलने से मार्च में ही जून वाली गर्मी का एहसास होगा। पिछले 50 सालों के आंकड़ों के मुताबिक, मौसम विभाग ने में मार्च के पहले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो 5 मार्च 1999 को रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग (Mausam Update) का कहना है कि इस बार गर्मी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं।
यूपी में कैसा रहेगा मौसम -
उत्तर प्रदेश के मौसम (UP Ka Mausam) की बात करें तो कुछ जिलों में मौसम करवट बदल सकता है। आईएमडी ने रविवार को पूरे दिन तेज धूप खिली रहने की संभावना जताई है, लेकिन शाम होते-होते आसमान में हल्के बादल नजर आ सकती हैं। इसके अलावा पूरे उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 9 और 10 मार्च को हल्की बारिश भी होगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी तापमान में भी हल्की नरमी देखने को मिल सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से होगी बारिश -
मौसम विभाग ने बिहार (Bihar ka Mausam) के वेदर में बदलाव आने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, बिहार के कुछ जिलों में 9 और 10 मार्च को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और अलग-अलग स्थान पर बारिश होगी। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमालय प्रदेश, उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान और मध्य प्रदेश का मौसम
राजस्थान (Rajasthan ka mausam) में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। मार्च के महीने में ही गर्मी पसीने छुड़ा रही है। तापमान सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह राज्य की कुछ हिस्सों में लू चलने लगेगी।
जयपुर के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस समय राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से 4 से 9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिकतम तापमान जैसलमेर तथा चित्तौड़गढ़ में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में धूप खुली रह सकती है। फिलहाल बारिश के संकेत नहीं दिए गए हैं।