Weather Update : हरियाणा, राजस्थान समेत इन राज्यों में आंधी, तूफान के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
IMD Weather Update : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। बीते कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ था दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली हुई थी और तापमान में भी बढ़ौतरी हुई। लेकिन अब एक-दो दिनों से कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है जिसकी वजह से ठंड का असर बढ़ गया है। लगातार एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से गरज चमक के साथ बरसात का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है और ठंड बढ़ती जा रही है। हरियाणा और राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों में मौसम विभाग ने तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं -
HR Breaking News - (Mausam Update)। भारतीय मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अब एक बार फिर से भयंकर ठंड पड़ने वाली है। दरअसल, देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद अब बारिश-ओलावृष्टि का सिलसिला शुरू हो गया है जिसकी वजह से पहाड़ों से होकर गुजर रही सर्द हवाएं मैदानी इलाकों में तापमान को कम कर रही है।
मौसम विभाग (mausam upate) की रिपोर्ट के अनुसार आज से राजस्थान, हिमाचल और पंजाब-हरियाणा (punjab-haryana mausam) में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है। यूपी के 15, राजस्थान और हरियाणा के 6-6 जिलों में गरज चमक के साथ झमाझम बरसात हो सकती है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
आज इस राज्य में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट -
IMD ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Mausam) के चंबा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में आज बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां 24 जनवरी को तेज बारिश और ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।
आज और कल उत्तराखंड (Uttarakhand ka Mausam) के 5 जिलों में बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल यहां पारा माइनस में चल रहा है। चमोली के वाण गांव में झरना जमा हुआ दिखाई दिया। लगातार तापमान में हो रही गिरावट की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों पर बदल रहने मौसम की वजह से मैदानी इलाकों पर असर साफ नजर आ रहा है।
मौसम विभाग (Kal ka Mausam) के मुताबिक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अगले 7 दिनों में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली (Delhi Weather), राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ यानी पश्चिम से आने वाली हवा और बादलों का एक सिस्टम होता है। इसके एक्टिव होने से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश होती है। बारिश (IMD Rain Alert) होने और तेज हवांए चलने से तापमान में गिरावट आएगी। इससे आने वाले दिनों में भीषण ठंड पड़ने और कोल्डवेव के हालात बनने की संभावना है।
राजस्थान में 28 दिन तक कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) ने गुरुवार को 6 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में बादल छाए रहेंगे। IMD के अनुसार, इस सप्ताह बारिश का दौर जारी रहेगा। नया सिस्टम अगले सप्ताह फिर से सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 26 से 28 जनवरी तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान तापमान में तेजी से उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
मध्य प्रदेश में पड़ेगी सर्दी -
मध्य प्रदेश (MP Mausam Update) में भी मौसम ने करवट बदली है। यहां बारिश और कोहरे के बाद तेज सर्दी पड़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, आज ग्वालियर-दतिया समेत 5 जिलों में कोहरा नजर आएगा। राज्य के अलग अलग इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। कल यानी 25 जनवरी से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी।
यूपी में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट -
आज मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में ओले-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 41 जिलों में आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज से पश्चिमी यूपी (UP Mausam) में बारिश के आसार हैं, जिसका असर धीरे-धीरे मध्य और पूर्वी यूपी तक पहुंचेगा। पिछले 24 घंटों में मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा रहा, यहां तापमान 5.9°C रहा।
हरियाणा में भारी बारिश, ओलावृष्टि -
हरियाणा (Haryana Mausam update) में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। इसके कारण 24 जनवरी को भारी बारिश, ओलावृष्टि होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। हवाओं के झोंके 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।
उत्तराखंड में 27 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम -
उत्तराखंड (Uttarakhand ka Mausam) के 7 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश होगी। 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। 27 जनवरी तक मौसम का यही हाल रहने वाला है। इसके अलावा उत्तराखंड के चमोली के वाण गांव में कुछ देर बाहर रखा पानी भी जमकर बर्फ बन जा रहा है।