home page

Guar Rate : दोगुने हुए ग्वार के रेट, जानिये अपने शहर का मंडी भाव

Guar Bhav : ग्वार की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। ग्वार में लगातार चल रही मंदी के बाद अब रेट अचानक उछले हैं। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्वार की मांग बढ़ने से रेट तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे ग्वार के रेट सीधे डबल हो गए हैं। इससे व्यापारियों और लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है कि क्या एक बार फिर से ग्वार का भाव (guar ka bhav) 32 हजार रुपये क्विंटल तक जा सकता है। आज 24 जनवरी को ग्वार में बंपर उछाल दर्ज किया गया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं देश की प्रमुख मंडियों का ताजा भाव –

 | 
Guar Rate : दोगुने हुए ग्वार के रेट, जानिये अपने शहर का मंडी भाव 

HR Breaking News - (Guar Rate Today)। ग्वार की खेती करने वाले किसानों की बल्ले -बल्ले हो गई हैं। दरअसल, अचानक ग्वार की कीमतों में बूम आया है। इसके पीछे अहम वजह है। अमेरिका में ग्वार की मांग बढ़ने से इसका सीधा असर भारतीय बाजारों में बिक रहे ग्वार पर पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय मांग बढ़ने के कारण घरेलू बाजार में ग्वार के भाव आसमान छूने लगे हैं। इससे किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलने की उम्मीद जगी है। ग्वार (Guar ka Bhav) में आई तूफानी तेजी के बाद ग्रामीण इलाकों में किसान फिर से ग्वार की खेती की और बढ़ रहे हैं।


अचानक दोगुने हो गए ग्वार के रेट - 


बीते कुछ ही दिनों में ग्वार की कीमतों (Guar Ki Kiamt) ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। पहले जहां मंडियों में ग्वार 4000 से 4200 रुपए क्विंटल बिक रहा था, वहीं अब इसके भाव दोगुने हो गए हैं यानी केवल 1 महीने में लगभग 4 हजार रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गई है। इससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं। भावों में आई इस तेजी का असर मंडियों में आवक पर भी साफ दिख रहा है।

देश की लगभग ज्यादातर मंडियों (Aaj ka Mandi Bhav) में पिछले कुछ महीनों से ग्वार की आवक बहेद कम हो गई है। अब दामों में हुई रिकॉर्ड बढ़ौतरी के बाद किसान अपनी उपज बाजार में लाने से बच रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ग्वार के भाव और ऊपर जा सकते हैं।


कारोबारियों ने अपनाया नया तरीका –


रेट बढ़ने से मंडी (Guar Today Mandi Bhav) में कम हुई ग्वार की आवक के चलते अब कारोबारी और स्टॉकिस्ट नए तरीके अपनाने लगे हैं। थोक व्यापारियों ने मंडी से खरीद की बजाय सीधे गांवों का रुख करना शुरू कर दिया है। वे किसानों के घर या खेत तक पहुंचकर ग्वार की खरीद कर रहे हैं। इससे किसानों को भी सुविधा मिल रही है। अच्छे भाव की उम्मीद में जिन किसानों ने ग्वार का स्टॉक करके रखा था उन्हें इन भावों के बढ़ने से काफी अधिक फायदा हो रहा है।

व्यापारियों का कहना है कि जिनके पास पहले से ग्वार का स्टॉक मौजूद है, उन्होंने भी फिलहाल बिक्री रोक दी है। किसान इंतजार कर रहे हैं कि एक बार फिर से ग्वार के रेट (Guar Mandi Rate) साल 2012 की तरह 32 हजार रुपये क्विंटल के आंकड़े की और तेजी से दौड़ सकते हैं।

ग्वार के दामों (Guar Rate Hike) में अचानक हुई जबरदस्त तेजी को लेकर थोक कारोबारियों ने इसके तीन प्रमुख कारण बताए हैं। पहला, इस बार ज्यादा बारिश के कारण ग्वार की पैदावार लगभग 20% तक कम रही है। दूसरा, अमेरिका में ग्वार की मांग तेजी से बढ़ी है। तीसरा, भावों में उछाल देखकर किसानों ने पिछले एक पखवाड़े से ग्वार की बिक्री लगभग बंद कर दी है।


क्या 32,000 रुपये क्विंटल होगा ग्वार?


बता दें कि 13 साल पहले यानी 2012 में ग्वार की कीमतें (Guar Ka rate) सोने से भी ज्यादा महंगी हो गई थी, उस समय ग्वार अचानक 32,000 रुपए प्रति क्विंटल तक जा पहुंचा था। उस समय ग्वार में आई तेजी के पीछे अमेरिका में भारी मांग थी। कृषि विभाग के अनुसार जिले में हर साल लगभग 1 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में ग्वार की खेती होती है, जिससे औसतन 10 लाख क्विंटल उत्पादन होता है। हाल ही में आई तेजी के बाद भी किसान उम्मीद कर रहे हैं कि एक बार फिर से ग्वार के रेट इतिहास रचेंगे।

देश के प्रमुख शहरों में ग्वार का ताजा भाव –

हरियाणा (Haryana Guar Bhav) के हिसार जिले की हांसी मंडी में आज 24 जनवरी 2026 को ग्वार का न्यूनतम भाव 5000 रुपये क्विंटल हो गया है तो वहीं अधिकतम रेट 5000 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है।


हरियाणा के सिरसा जिले की एलानाबाद मंडी में ग्वार का न्यूनतम रेट (Sirsa Guar Rate) 4700 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है और अधिकतम भाव 5246 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है।


बिहार (Bihar Guar Mandi Rate) के औरंगाबाद जिले की औरंगाबाद मंडी में ग्वार का न्यूनतम भाव 5000 रुपये क्विंटल और अधिकतम भाव 5246 से 7000 रुपये क्विंटल है।


पंजाब के मनसा जिले की मनसा मंडी में ग्वार का न्यूनतम कीमत (Guar ka taja bhav) 8000 रुपये क्विंटल है और अधिकतम रेट 8000 रुपये क्विंटल तक जा पहुंचा है।


राजस्थान (Rajasthan Mandi Bhav) के हनुमानगढ़ जिले की सूरतगढ़ मंडी में ग्वार का न्यूनतम का भाव 5161 रुपये क्विंटल हो गया है और अधिकतम कीमत 5441 रुपये क्विंटल रिकॉर्ड की जा रही है।


मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की डबरा मंडी में आज ग्वार का न्यूनतम भाव 3555 रुपये क्विंटल है वहीं, अधिकतम रेट 3690 रुपये क्विंटल है।