Weather Update : दिल्ली, यूपी-बिहार में बदलेगा मौसम, यहां होगी झमाझम बारिश 

Weather Forecast : देशभर में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अब देश के इन राज्यों में झमाझम बारिश (Rain Alert) होने वाली है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 

HR Breaking News - (Today Weather)। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यहां पर झमाझम बारिश होने वाली है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और लोगों को ठंड (Today Weather Update) का भी अहसास होने लग गया है। मौसम विभाग पे जानकारी देते हुए बताया है कि अब यहां पर झमाझम बारिश का दौर बरकरार रहने वाला है। खबर में जानिये आपके राज्य में मौसम कैसा रहेगा।


यहां पर होगी झमाझम बरसात-

मौसम विभाग (IMD Weather Update) ने जानकारी देते हुए बताया है कि अगले दो दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश, (Rain Alert) बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर तथा मालदा जिलों में एक या दो स्थानों पर बिजली (Aaj Ka Mausam) और तेज हवाओं तथा गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है।


राजस्थान में होगी मूसलाधार बारिश-

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। अरब सागर की खाड़ी में बने दबाव की वजह से 'वेल मार्क लो प्रेशर एरिया' (डब्ल्यूएमएम) में बदल गया है। इसके प्रभाव (Rajasthan Ka Mausam) की वजह से 1 और 2 नवंबर को उदयपुर, कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने व बाकी के अधिकांश भागों में मौसम साफ रहने की उम्मीद लनगाई जा रही है।


दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम-

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज ज्यादातर जगहों पर स्मॉग और हल्का कोहरा लोगों को परेशान करता नजर आ रहा है। हालांकि, दोपहर 12 बजे के बाद आसमान साफ रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। अधिकतम तापमान (Delhi Weather Update) 31 और न्यूनतम 18 डिग्री तक रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा मौसम के उतार-चढ़ाव से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है।


उत्तराखंड में बारिश की उम्मीद-

उत्तराखंड में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस जिलों में भारी से बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। बारिश (Uttrakhand ka mausam) की वजह से कुछ इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं लोगों को इस दौरान सावधान रहने के लिए जानकारी दे दी गई है।

यूपी के मौसम का हाल-

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में सुबह के समय तापमान में गिरावट (UP Weather Update) दर्ज किया जा सकता है। इसकी वजह से प्रदेश में ठंड बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने को कहा गया है क्योंकि अचानक तापमान गिरने की वजह से सर्दी-बुखार लोगों को परेशान कर सकता है।


बिहार में ऐसा रहेगा मौसम-

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज बिहार के सीमांचल इलाके में बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि, पटना के आसपास के जिलों (Bihar Ka Mausam) में आज मौसम का मिजाज साफ रहने वाला है। वहीं यहां पर अच्छी धूप देखने को मिल सकती है। हालांकि, सुबह के समय लोगों को ठंड का एहसास होने वाला है। 7 नवंबर के बाद राज्य में तापमान तेजी से गिरने वाला है।