Weather Updates : हरियाणा में मौसम ने ली करवट, IMD ने जारी किया तेज बरसात से जुड़ा अलर्ट
HR Breaking News : (Haryana Weather Updates) पिछले कई दिनों से देशवासियों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब बीते दो-तीन दिन से देश के ज्यादातर इलाकों के तापमान में गिरावट नजर आई है। कई जगह पर अब मौसम करवट लेता हुआ नजर आ रहा है जिसकी वजह से लोगों को तेज गर्मी से छुटकारा मिल रहा है। हरियाणा राज्य के मौसम की बात की जाए तो पिछले दिनों से यहां भी गर्मी बढ़ रही थी लेकिन शनिवार की रात से ही या मौसम में बदलाव देखने को मिला है।
बीते कल सुबह से हरियाणा (Haryana Weather) के कई जिलों में बादल छाए रहे तथा तेज हवाएं चलने लगी। आईएमडी की तरफ से हरियाणा राज्य के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया गया है तथा बताया गया है कि आने वाले दिनों में कैसा रहने वाला है मौसम-
बीतें कल का तापमान-
आईएमडी के मुताबिक हरियाणा (IMD Weather Updates) के कई जिलों में तापमान में कमी देखी गई है। ज्यादातर तापमान औसतन करीब 3.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। बीतें कल के आंकड़े देखें तो राज्य में सबसे ज्यादा तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी में करीब 30 डिग्री, गुरुग्राम के कुछ इलाकों में 27 डिग्री और रोहतक में 28.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। उत्तर हरियाणा में अंबाला का तापमान 26 डिग्री रहा, जो सामान्य से करीब 0.7 डिग्री कम था। चंडीगढ़ में 26.5 डिग्री तापमान के साथ 0.2 मिमी बारिश भी दर्ज की गई। हिसार में तापमान 28.5 डिग्री रहा, जो पिछले दिन से करीब 5.2 डिग्री कम है। इससे साफ है कि राज्य में मौसम में बदलाव (Change In Weather) आया है।
बीतें कल सुबह गुरुग्राम और रेवाड़ी में बरसात के साथ ओले भी गिरे, जिसकी वजह से आस पास के इलाकों में भी ठंड़ी हवाएं चल रही है। वहीं रोहतक, सोनीपत, पलवल, फरीदाबाद, यमुनानगर और पानीपत में हल्की बारिश हुई। नारनौल में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे कम रहा।
परसों से फिर शुरू होगी बारिश-
फरीदाबाद में रविवार को हल्की बारिश (Haryana Weather Updates) हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में गिरावट आई है। आज भी तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि आज हवा की रफ्तार 40 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। 17 मार्च को मौसम साफ रहेगा, लेकिन 18 से 20 मार्च के बीच फिर हल्की बारिश (Weather Updates) हो सकती है, जिससे तापमान 3-5 डिग्री गिरेगा और मौसम फिर से सुहावना बना रहेगा।