home page

MCX Gold Silver : आज सोने और चांदी की नई कीमतें हुई जारी, जानिए कितना हुआ बदलाव

Gold silver rate : पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतें चर्चा का केंद्र बनी हुई है। सोने और चांदी की कीमतों में हो रहे इस बदलाव की वजह से मार्केट में काफी ज्यादा हलचल मच रही है। आज 16 मार्च के दिन भी सोने और चांदी के भाव अपडेट हुए हैं। आइए जानते हैं आज मैक्स पर क्या चल रहे हैं सोने और चांदी के रेट।
 | 
MCX Gold Silver : आज सोने और चांदी की नई कीमतें हुई जारी, जानिए कितना हुआ बदलाव

HR Breaking News : (Gold silver price) सोना और चांदी वह कीमती धातु है जिनके भाव इन दिनों काफी ज्यादा ऊपर की तरफ जा रहे हैं। पिछले एक डेढ़ साल में सोने और चांदी की कीमतों ने काफी ज्यादा ऊंचाइयों (Gold Silver Price Hike) को छुआ है। साल 2024 के आखिर से ही सोने और चांदी के भाव (Gold silver rate) ऊपर की तरफ जा रहे हैं, साल 2025 में भी सोने और चांदी के भाव में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखी गई और साल 2026 के पहले महीने में भी सोने और चांदी की कीमतों ने एक अकाल्पनिक रिकॉर्ड बना लिया।


अगर आप भी सोना चांदी खरीदने या इसमें निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं आज 16 मार्च के दिन सोने और चांदी की ताजा भाव क्या है-


MCX पर सोने और चांदी के भाव-


वैसे तो फरवरी 2026 की शुरुआत से ही सोने और चांदी के भाव अपने हाई लेवल (Gold Silver High Level) से नीचे चल रहे हैं लेकिन अभी भी आम आदमी की पहुंच से काफी ज्यादा ऊपर है। 
MCX पर आज सोने के भाव (Gold rates today on MCX) की बात की जाए तो फिलहाल, सोना 1,55,727 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के भाव की बात की जाए तो वह 2,52,740 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड (Silver Rates Today On MCX) कर रही है। 


सोने के भाव अपने हाई लेवल से 24,273 रुपए नीचे चल रहे हैं तो वहीं चांदी के भाव भी अपने हाई लेवल से 1,67,260 नीचे चल रहे हैं।


ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव लगातार बढ़ रहा है। आमतौर पर युद्ध जैसी परिस्थितियों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिलती है, लेकिन इस बार इसके उलट सोने और चांदी के दामों (Gold Silver Rate) में गिरावट दर्ज की जा रही है। यानी इस बार बाजार का रुख सामान्य धारणा से कुछ अलग दिखाई दे रहा है।