Haryana में करवट लेगा मौसम, होगी झमाझम बारिश, IMD ने किया अलर्ट जारी
HR Breaking News (Haryana Weather) हरियाणा में पूरी तरह से सर्दी की विदाई हो चुकी है। यहां पर फरवरी जाते-जाते गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया था और अब हरियाणा में मार्च शुरू होते ही धूप का असर तेज होने लगा है। अब यहां पर सुबह-शाम की ठंड भी केवल नाम की रह गई है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के मौसम को लेकर पूर्वानुमान (Haryana Weather Forecast) जारी किया है।
फाग पर कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम
आईएमडी के मुताबिक हरियाणा (Haryana Weather News) में 4 मार्च तक मौसम शुष्क बना रहने वाला है और इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ 4 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इस मौसम प्रणाली के असर से हरियाणा में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और हरियाणा के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।
मार्च के पहले हफ्ते में मौसम का हाल
IMD के अनुसार, हरियाणा (Haryana Weather Update) में मार्च के पहले हफ्ते अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा हो सकता है। आज 3 मार्च को यहां पर मौसम में गर्माहट महसूस होगी और अधिकतम तापमान तकरीबन 24-25°C के आसपास रह सकता है और न्यूनतम तापमान 10-17°C के बीच रह सकता है। वहीं, मौसम विभाग ने 4 मार्च को पूरे उत्तर भारत में मौसम (Weather in North India) अस्थिर रहने के आसार जताए हैं। वहीं, हरियाणा के साथ ही आसपास के इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
आगामी हफ्ते में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि कल 5 मार्च को हरियाणा (Haryana Weather Forecast) में दिन का तापमान तकरीबन 25°C के आसपास रह सकता है और इस दिन बादल छाए रह सकते हैं और कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10-11°C के आसपास बना रह सकता है और 6 मार्च को मौसम हल्का गर्म और शुष्क रहने के आसार है। इस दौरान अधिकतम तापमान तकरीबन 25-26°C तक पहुंचने की संभावना है।
ऐसे में तेज हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है। इसके साथ ही 7 मार्च को मौसम (Haryana Ka Mausam) सामान्य रूप से गर्म रह सकता है और कल 8 मार्च को अधिकतम तापमान तकरीबन 25-26°C और न्यूनतम 11°C के आसपास रह सकता है। इस दिन से तापमान में हल्का इजाफा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही 9 मार्च को मौसम स्थिर और हल्के गर्म बने रहने की संभावना है। इस दौरान दिन का तापमान तकरीबन 27-30°C के बीच रह सकता है। इस दौरान बार श को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
किन जिलों में कितना रहा AQI
हरियाणा में जहां मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। वहीं, यहां के जिलो का AQI (Haryana AQI of districts) भी बढ़ रहा है। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में AQI लेवल 212 रहा है और राजधानी दिल्ली में AQI लेवल 210 रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही हरियाणा की गुरुग्राम जिले में AQI लेवल 186 रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही अंबाला जिले में AQI लेवल 174 रिकॉर्ड किया गया है।