{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Weekly Weather Forecast : IMD ने 19 से 25 सितंबर तक का वेदर पूर्वानुमान किया जारी, बताया- कहां कब होगी बारिश 

Weekly Weather Forecast : कल से देश में मानसून की वापसी शुरू हो जाएगी। इस दौरान सबसे पहले पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से मानसून वापस लौटना शुरू होगा, जिसके लिए परिस्थितियों अनुकूल बन गई हैं। इसी बीच अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में निम्न दाब क्षेत्र बन रहा है। इससे अलग-अलग क्षेत्र में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चलिए जानते हैं आने वाले सप्ताह में मौसम कैसा रहने वाला है। 
 

HR Breaking News (IMD Weekly Weather Forecast) भारत मौसम विभाग की तरफ से 1 सप्ताह का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, आंधी, तूफान व बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। अलग-अलग दिन अलग-अलग राज्यों में बरसात का योग बन रहा है। चलिए जानते हैं, देश भर में कहां कैसा मौसम रहने वाला है। 

 

 

पिछले 24 घंटे में कहां हुई ज्यादा बारिश (IMD Rain Alert)
पिछले 24 घंटे में देश के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। इसमें पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र, गुजरात, बिहार, सिक्किम में बहुत अधिक बारिश हुई, जहां 120 से 200 एमएम बारिश दर्ज की गई है। असम, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। यहां पर 70 से 110 एमएम तक बरसात हुई है। 

 

 

उत्तर पश्चिम भारत के लिए साप्ताहिक पूर्वानुमान (Rain Alert Today)


उत्तर पश्चिम भारत में अगले सप्ताह कई राज्यों में बारिश की संभावना है। 18 सितंबर और 22 और 23 सितंबर को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और इस दौरान आंधी तूफान व बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके बाद 18 और 19 सितंबर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट है। वहीं 18 से 20 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में तो 19 से 22 सितंबर तक पूर्वी राजस्थान में कुछ इलाकों में बारिश व आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना है। आज 18 सितंबर के लिए भी राजस्थान में कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 19 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।


मध्य भारत में साप्ताहिक पूर्वानुमान (Weekly weather alert)


मध्य भारत के लिए भी अगले सप्ताह अच्छी बारिश होने का अलर्ट है। मध्य भारत के पश्चिमी मध्य प्रदेश में 19 सितंबर को लगभग सभी जगहों पर बड़े पैमाने पर बारिश होने की संभावना है और इस दौरान आंधी तूफान व बिजली गिरने की संभावना बन रही है। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश में 19 सितंबर, 24 सितंबर तो विदर्भ में 18 से 19 सितंबर व 21 से 24 सितंबर के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 19 से 24 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश होने का अलर्ट है। इसके बाद 20 से 24 सितंबर तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है तो वहीं 20 से 23 सितंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। 20 सितंबर को विदर्भ में बारिश होने का पूर्वानुमान है। 18 सितंबर के लिए छत्तीसगढ़ में कुछ इलाकों में भारी बारिश, बिजली गिरने, तूफान का का अलर्ट जारी किया गया है। 22 से 24 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है। 

पूर्वी भारत के लिए साप्ताहिक पूर्वानुमान (IMD Monsoon Update)
 

भारत मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 18 से 24 सितंबर तक काफी बड़े स्तर पर बारिश होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्र में व सिक्किम में भी 18 और 19 सितंबर के लिए यही अलर्ट है। 18 से 20 सितंबर, फिर 23 से 24 सितंबर को गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में बड़े स्तर पर बारिश हो सकती है। इस दौरान 24 सितंबर को झारखंड और उड़ीसा में 22 से 24 सितंबर तक मौसम खराब रह सकता है और आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। 20 से 24 सितंबर तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 21 से 22 सितंबर तक गंगा के मैदानी इलाके वाले पश्चिम बंगाल और 18 से 23 सितंबर तक झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 18 से 24 सितंबर के दौरान बिहार में भी बारिश हो सकती है जोकि बिखरी तौर पर संभव है। वहीं 18 से 21 सितंबर तक उड़ीसा के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। 

पूर्वोत्तर भारत के लिए मौसम विभाग का अलर्ट (Today Rainfall alert)
 

पूर्वोत्तर भारत के लिए भी मौसम विभाग की तरफ से अच्छी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 18 से 23 सितंबर तक तो नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 18, 19 और फिर 21 से 23 सितंबर तक कुछ इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है। 24 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में व्यापक तौर पर बारिश होने की संभावना है। वहीं 20 और 24 सितंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में काफी बड़े स्तर पर बारिश हो सकती है। 24 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तगड़ी बारिश का अलर्ट है। 18 से 20 सितंबर तक अरुणाचल प्रदेश, असम मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कहीं कहीं पर आंधी तूफान व बिजली गिरने की भी संभावना है। 

पश्चिम भारत के लिए मौसम विभाग का अलर्ट (barish kab hogi)

पश्चिम भारत के लिए भी मौसम विभाग ने तगड़ी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां बिजली गिरने की भी संभावना है। पश्चिम भारत में 18 सितंबर, फिर उसके बाद 21 से 24 सितंबर तक कोंकण और गोवा में मौसम खराब रहने की संभावना है और व्यापक स्तर पर बारिश हो सकती है। 21 से 22 सितंबर तक मध्य महाराष्ट्र में भी व्यापक बारिश का अलर्ट है। वहीं गुजरात के कुछ क्षेत्रों में 18 से 19 सितंबर तक व्यापक तौर पर बारिश देखने को मिल सकती है। 19, 20 सितंबर को कोंकण और गोवा में छिटपुट बारिश की संभावना है तो 18 से 20 सितंबर और फिर 24 और 23 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र में भी इसी प्रकार का मौसम रह सकता है। इस दौरान मराठवाड़ा में पूरे सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। 20 से 24 सितंबर तक गुजरात में भी बिखरे तौर पर बारिश देखने को मिल सकती है। सौराष्ट्र और कच्छ में 23 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। वहीं इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से कुछ इलाकों में हवाएं चल सकती है। 


 

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के लिए मौसम विभाग का अलर्ट (barish ka alert)
 

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के लिए मौसम विभाग ने 24 सितंबर तक हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किए है। तमिलनाडु, रायलसीमा में 24 सितंबर तक छिटपुट बारिश हो सकती है। पुडुचेरी, कराईकल में भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। वहीं तटीय कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 18 सितंबर को ऐसा मौसम रहने की संभावना है। 18 से 22 सितंबर तक आंध्र प्रदेश और यनम में भी कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है। फिर 18 से 24 सितंबर तक केरल, माहे, लक्षद्वीप, 20 से 24 सितंबर तक तटीय कर्नाटक, 19 से 24 सितंबर तक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में व्यापक स्तर पर बारिश हो सकती है। 23 और 24 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, हरियाणा में भी व्यापक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन इलाकों में 30-40 से लेकर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।