8th Pay Commission : 1 करोड़ कर्मचारियों के लिए अपडेट, इस साल तक पूरी तरह लागू हो सकता है 8वां वेतन आयोग
HR Breaking News (New Pay Commission New Date Line) देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख सेवानिवृत कर्मचारी यानी कि पेंशनर्स को हाल के दिनों में जो सबसे बड़ा इंतजार है, वह आठवें वेतन आयोग का ही है। कर्मचारियों में उत्सुकता है कि कब 8वां वेतन आयोग अपनी रिपोर्ट तैयार करे और सरकार को सौंपे ताकि कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी हो सके। इस को लेकर अभी एक नई रिपोर्ट सामने आई है। चलिए जानते हैं कि किस वर्ष तक नया वेतन आयोग पूर्ण रूप से लागू हो सकता है।
देश के अलग-अलग हिस्सों में ताबड़तोड़ बैठक हो रही
नए वेतन आयोग (nya vetan aayog) की तरफ से देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार ताबड़तोड़ बैठकें की जा रही हैं। अभी 3 दिन की बैठक चंडीगढ़ में होगी तो इसके बाद बेंगलुरु में बैठक की जाएगी। इस बैठक में भाग लेने के लिए कर्मचारियों के लिए 18 सितंबर तक आवेदन करने का समय है। इसके बाद कर्मचारी संगठन अपनी मांग वेतन आयोग के सामने ऑफिशियल तौर पर रख पाएंगे।
बैठक में कौन-कौन होगा शामिल (8va vetan aayog)
18 सितंबर 2026 तक बैठक में शामिल होकर अपॉइंटमेंट लेने के लिए आवेदन किया जा सकता है। इस बैठक में कर्मचारियों से जुड़े संगठन शामिल हो सकते हैं। साथ में अलग-अलग संस्थाओं के कर्मचारी संगठन व यूनियन के प्रतिनिधि अपनी मांग और सुझाव रख सकते हैं। यह बैठक बेंगलुरु में 7 और 8 अक्टूबर को होने जा रही है। इसको लेकर वेतन आयोग की तरफ से एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है, जिसमें यह बात बताई गई है।
कर्मचारियों की तरफ से रखी जा रही प्रमुख डिमांड (new pay commission latest news)
लगातार हो रही बैठकों में कर्मचारियों की तरफ से अपने-अपने क्षेत्र के हिसाब से प्रमुख डिमांड (demands in New pay commission by employees) रखी जा रही है। हर तरफ से बड़ी डिमांड साल में चार बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की सामने आई है। साथ में फिटमेंट फैक्टर भी तीन से साढ़े 3 तक मांगा जा रहा है। वहीं, इसके अलावा कर्मचारी संगठनों की तरफ से 25% महंगाई भत्ता होने पर इसे बेसिक सैलरी में मर्ज करने की मांग जोरों शोरों से उठाई गई है।
कब तक लागू हो सकता है नया वेतन आयोग
अब सबसे बड़ा सवाल आता है कि नया वेतन आयोग (New Pay commission Salary Hike) कब से कब तक लागू हो सकता है। वैसे तो वेतन आयोग के लागू होने की समय सीमा 1 जनवरी 2026 से शुरू होती है, लेकिन नवंबर में इसका गठन किया गया था। गठन के बाद कम से कम 18 महीने का समय लगने की उम्मीद की जा रही है। यानी कि 2027 तक नए वेतन आयोग (Pay Commission Report Update) की रिपोर्ट सामने आ सकती है। इसके आधार पर फिर केंद्र सरकार भी इसकी समीक्षा करेगी। उम्मीद की जा रही है कि 2019 जो की चुनावी वर्ष है, उसमें नया वेतन आयोग पूर्ण रूप से लागू हो सकता है।
